बीते 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप क्रिकेट का महा मुकाबला हुआ जिसमे भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से धूल चटाते हुए मैच अपने नाम किया। भारतीय टीम की जीत पर पूरे देश में जश्न मना और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी।

भारत पकिस्तान के मैच के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह मैनचेस्टर स्टेडियम में ही मौजूद थे जो इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 83 की शूटिंग के लिए इंग्लैंड में ही शूटिंग कर रहे है।

पूरे मैच के दौरान रणवीर सिंह टीम इंडिया को चीयर करते नजर आये पाकिस्तान के हर गिरते विकेट के साथ रणवीर पूरे जोश के साथ सलेब्रशन करते नजर आये। भारत की जीत पर रणवीर इतने खुश हुए की कमेंट्री टीम के साथ ग्राउंड पर ही पहुँच है।

ग्राउंड पर पहुँचने के बाद रणवीर ने के एल राहुल को बधाई दी और विराट कोहली को तो गले ही लगा लिया। उनका भारतीय कप्तान के साथ गले लगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
साथ ही रणवीर सिंह पूर्व दिग्गज क्रिकटर सुनील गावस्कर के साथ भी डांस करते नजर आये और जीत का ये सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। रणवीर को जोशीला अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
सलमान खान , रकुल प्रीत सिंह ने भी ट्विटर पर भारत की इस विराट जीत पर टीम इंडिया को खूब बधाई दी और वर्ल्ड कप जीत कर आने का सन्देश दिया। सलमान खान ने भी खास अंदाज में टीम इंडिया की जर्सी पहन कर तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा बधाई हो टीम भारत।


Download Android App
Download iOS App



