बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने बिंदास और एनर्जेटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक्टर की काफी फैन फॉलोइंग है और वह जहां भी जाते है वहा पर माहौल ही बदल लेते है। इतना ही नहीं एक्टर बहुत अच्छे से लाइमलाइट चुराना भी जानते है। वह कभी भी सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करने का मौका नहीं छोड़ते हैं और अपने अलग-अलग अंदाज से फैंस को मदहोश कर देते हैं।
एक बार फिर मस्तानी के बाजीराव ने सोशल मीडिया पर अपना जादू चला दिया है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की है जिसे देखने के बाद हर कोई उनके लुक का दीवाना हो गया है। इंटरनेट पर हर तरफ एक्टर की फोटोज वायरल हो रही है।
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की है। इन तस्वीरों में वह डार्क ब्लू कलर की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं जिसके साथ उन्होंने अपने कान में हीरे के स्टड पहने है जो अपना चमक से उनके इस लुक को चार चांद लगा रहे है। इसी के साथ एक्टर ने बड़े तरीके से अपने बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ है, अपने इस फुल बियर्ड लुक को उन्होंने सनग्लासेस से कंप्लीट किया है।
सिंबा एक्टर ने जैसे ही अपनी यह लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की। वैसे ही फैंस ने इस पर अपना प्यार बरसाना शुरु कर दिया है। एक्टर की फोटोज पर एक के बाद एक कॉमेंट आ रहे है। कोई उन्हें हॉट बता रहा था कोई फायर इमोजी शेयर कर रहा है। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा- ‘कोई तो रोक लो’. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘हैंडसम हीरो’।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है जो लगभग 6 साल के अंतराल के बाद फिल्म का निर्देशन करते नजर आएंगे।
इसके अलावा एक्टर फिल्म जयेशभाई जोरदार भी दिखने वाले है जिसमें वह एक गुजराती लड़के की भूमिका निभाएंगे। इसमें फिल्म में उनके साथ अर्जुन रेड्डी फेम एक्ट्रेस शालिनी पांडे भी दिखने वाली है, यह फिल्म दुनिया भर में 13 मई, 2022 को रिलीज होने वाली है।