बॉलीवुड के सुपस्टार रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा रिलीज हो चुकी है और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म सिंबा को डायरेक्टर रोहिट शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में भरपूर एक्शन-ड्रामा है। फिल्म सिंबा को फैंस ने बहुत पंसद किया है और लोगों को इस फिल्म की कहानी बहुत पंसद आ रही है।
सिनेमा हॉल में लोगों का लाइव रिएक्शन देखने पहुंचे रणवीर सिंह
बता दें कि फिल्म के हीरो रणवीर सिंह ऐसे में अपने फैंस का लाइव रिएक्शन सिनेमा हॉल देखने के लिए गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई के सिनेमा हॉल में रणवीर सिहं लोगों का रिएक्शन देखने के लिए पहुंचे थे। रणवीर सिंह इसी दौरान लोगों का हल्ला सिनेमा हॉल केबाहर खड़े होकर सुन रहे थे।
उस समय रणवीर सिंह बहुत खुश हुए थेजब फिल्म के अंदर उनकी एंट्री हुई थी। जिस समय फिल्म में रणवीर की एंट्री हुर्ई तो उस समय उनके फैंस ने हॉल के अंदर ही तालियां और सीटियां बजानी शुरु कर दी थी जिसे देखकर रणवीर सिंह बहुत खुश हुए।
https://www.instagram.com/p/Br9AD9uhw-L/?utm_source=ig_embed
यहां देख सकते हैं रणवीर सिंह का नाचते हुए वीडियो-
इसके बाद रणवीर सिंह फिल्म खत्म होने के बाद सिनेमा हॉल की छत पर खड़े होकर नाजते हुए भी दिखाई दिए थे। आप भी रणवीर सिंह की यह वीडियो देख सकते हैं कि कैसे वह लोगों का इतना अच्छा रेस्पोंस देखकर नाचते हुए दिखाई दिए।
फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान है जिन्होंने इसी साल फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में रणवीर और सारा के साथ सोनू सूद और आशुतोष राणा नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग की बहुत प्रशंसा हो रही है। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा ने पहले दिन 22 करोड़ का बिजेनस किया है।
https://www.instagram.com/p/Br8G-D3ggup/?utm_source=ig_embed
फिल्म सिंबा इस हफ्ते ही 28 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म सिंबा को लोगों का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। यह फिल्म कुछ लोगों को पसंद आई है तो वहीं कुछ लोगों फिल्म देखने के बाद दवाई लेनी पड़ी।
वहीं फिल्म ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने तो इस फिल्म को सुपरहिट बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए फिल्म को अपने एक शब्द में विनर तक का टाइटल भी दे दिया है।