बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए दिन अपने इश्क़ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वही ये बात तो सभी जानते हैं की रणबीर जितना ही अपने प्यार तो लेकर एक्सट्रोवर्ट हैं तो ठीक इसकी उलटी दीपिका पादुकोण उतनी ही इंट्रोवर्ट हैं। वही दोनों अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी नजर आते रहते हैं। ऐसे में रणबीर ने एक बार फिर दीपिका के लाइव सेशन में सरेआम कुछ ऐसे निजी सवाल पूछ दिए हैं। जिससे दीपिका लाल-पिली हो गयी हैं।
दरअसल दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना सेल्फ केयर ब्रांड लॉन्च किया है। इस दौरान उन्होंने अपने प्रोडक्ट्स की झलक भी फैंस के साथ साझा की। वह अपने ब्रांड और उसके बारे में भी कई अन्य चीजें बताती नजर आईं। दौरान दीपिका अपनी प्रोडक्ट्स की डिटेलिंग देते हुए प्रोडक्ट्स के कई फायदे और नुक्सान भी बता रही थीलाइव सेशन के दौरान उनके पति रणवीर सिंह भी थे। इस दौरान दीपिका की पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे थे। कमेंट्स में वह दीपिका को चीयर करते और उनसे मजेदार सवाल करते हुए भी नजर आ रहे थे।
दीपिका अपने ब्रांड के बारे में बता रही थीं और रणवीर लिख रहे थे- ‘वाह वाह एक्साइटमेंट तो देखो’। थोड़ी देर बाद रणवीर ने लिखा- ‘हां हर कोई जान लो कि वह कड़ी मेहनत करती है’। इसके थोड़ी देर के बाद रणवीर ने दीपिका के ब्रांड की तारीफ भी कर दी। उन्होंने लिखा- ‘ये सभी प्रोडक्ट वर्ल्ड क्लास हैं’। दीपिका से उनके लाइव सेशन के दौरान रणवीर पूछने लगे कि ‘तुम घर कब आ रही हो’।
लाइव सेशन खत्म होने के बाद जब दीपिका सभी फैंस का शुक्रिया अदा कर रही थीं, इस दौरान भी रणवीर ने कमेंट कर लिखा कि ‘मेरे प्यार और सपोर्ट के लिए भी शुक्रिया अदा करो’।
वही ये पहली बार नहीं हैं जब रणबीर ऐसे कमेंट करते हुए नजर आ आ रहे हैं। बल्कि इससे पहले भी कई बार रणबीर और दीपिका एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं।