बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बाद अब उनके पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर भी ‘Pawri’ का नशा छा गया है। रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपने अतरंगी अवतार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर सिंह अपने एक फैन के साथ अपनी हलवा ‘Pawri’ करते नजर आ रहे हैं।
रणवीर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और उन्होंने अपना एक वीडियो पर शेयर किया है जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो रणवीर ने अपनी एक फैन के साथ बनाया है।
रणवीर सिंह ने अपनी एक फैन के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गाजर के हलवा के साथ पार्टी कर रहे हैं। यह हलवा रणवीर को उनकी एक फैन ने दिया है। वीडियो में रणवीर अपनी फैन के साथ कह रहे हैं, ‘ये हमारा गाजर का हलवा है, ये हम हैं और यहां पर पावरी हो रही है।’
इससे पहले दीपिका पादुकोण ने भी मजेदार अंदाज में ‘Pawri’ पर फोटो शेयर की थी। यह दीपिका की बचपन की फोटो थी, जिसमें वह घोड़े पर बैठी नजर आ रही थीं। यह तीन फोटोज का कोलाज था। जिसमें उन्होंने लिखा था- ‘ये मैं हूं, ये मेरा घोड़ा है और ये हमारी पावरी हो रही है’। दीपिका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- ‘ये किसने क्रिएट किया है’। दीपिका की इस फोटो पर उनके कई फैंस ने कमेंट करते हुए प्रतिक्रिया दी थी।