बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी एक खास पहचान बना लेने वाले रणवीर सिंह अक्सर अपने अतरंगी अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरते रहते हैं। दरअसल रणवीर का स्टाइल बाकी एक्टर से कुछ हटकर है, जिस वजह से रणवीर सिंह अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिनमें उनके बाल बढ़े हुए नजर आ रहे हैं, उन्होंने पोनी टेल बना रखी है और साइड पोज़ में तस्वीरें शेयर की हैं।
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीएक नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो अपने इस नए लुक को फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटोज में लंबी दाढ़ी और बालों में रणवीर सिंह काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं, जबकि इसी महीने की शुरूआत में रणवीर सिंह का अंदाज बिल्कुल अलग था। ब्लू लुक में रणवीर काफी बदले बदले लग रहे थे। लेकिन कुछ ही दिनों में इन्होंने अपना पूरा लुक ही चेंज कर लिया।
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्में…
बता दें, रणवीर सिंह की आने वाले समय में बैक टू बैक कई सारी फिल्में रिलीज होनी है। जिसमें से फिल्म 83 और जयेशभाई जोरदार बनकर रिलीज होने को तैयार है, तो वहीं सर्कस की शूटिंग फिलहाल चल रही है। इसके अलावा रणवीर, करण जौहर की तख्त में भी हैं। वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी एक बार फिर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ही नजर आएंगे।
वैसे खबरें ये भी है कि रणवीर एक बार फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करते दिखाई देंगे। जिसका टाइटल है बैजू बावरा। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले रणबीर कपूर का नाम सामने आ रहा था, लेकिन रणवीर सिंह ने रणबीर का पत्ता काट दिया है। अब जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान भी हो सकता है।