अरहान की शादी और बच्चे की बात सुन फूट-फूटकर रोई रश्मि देसाई, फैंस का फूटा गुस्सा

Summary :

बिग बॉस सीजन 13 इन दिनों टीआरपी चार्ट पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और शो में दर्शकों को भरपूर मसाला पेश किया जा रहा है, जिससे शो ने व्यूअर लगातार बढ़ रहे है। हाल ही में वीकेंड का वॉर एपिसोड में अरहान खान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ और अब ये मुद्दा सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है

बिग बॉस सीजन 13 इन दिनों टीआरपी चार्ट पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और शो में दर्शकों को भरपूर मसाला पेश किया जा रहा है, जिससे शो ने व्यूअर लगातार बढ़ रहे है। हाल ही में वीकेंड का वॉर एपिसोड में अरहान खान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ और अब ये मुद्दा सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।  
अरहान खान को बतौर वाइल्ड कार्ड शो में दोबारा एंट्री मिली थी और उन्हें बिग बॉस के घर में आते ही रश्मि को प्रोपोज़ किया था।  दोनों के बीच शादी की बात चल रही थी और कयास लगाए जा रहे थे कि बिग बॉस के घर में ही रश्मि और अरहान की सगाई कराई जा सकती है। 
शनिवार के दिन वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान ने अरहान खान की पोल खोलते हुए रश्मि और घर के बाकी सदस्यों को बताया की अरहान पहले से शादीशुदा है और उनका एक बच्चा भी है। इस खुलासे पर रश्मि समेत घर के सभी सदस्य हैरान रह गए। 
रश्मि अरहान की असलियत जानकर बिखर गयी और फूट-फूटकर रोने लगीं। अब शो के मेकर्स की तरफ से एक और प्रोमो वीडियो जारी किया गया है।  इस वीडियो में सलमान खान, रश्मि को समझाने के लिए बिग बॉस के घर के अंदर जाते दिखाई दे रहे है। साथ ही आज अरहान को लेकर रश्मि का फैसला भी सामने आएगा। 
सोशल मीडिया पर फैंस भी अरहान के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे है और रश्मि को सपोर्ट मिल रहा है। फैंस की रश्मि से अपील है कि वो हिम्मत ना हारे , इसके साथ ही ट्विटर पर #StayStrongRashami ट्रेंड करने लगा है। इन सबके बीच फैंस ने सही समय पर अरहान की पोल खुलने पर भी ख़ुशी जाहिर की है। 
 
रश्मि और अरहान शो में आने से पहले से ही रिलेशनशिप में थे।  अब अरहान के इतने बड़े झूठ के खुलासे पर रश्मि उनके साथ रिलेशनशिप जारी रखती है या नहीं, ये तो आज के एपिसोड में पता चलेगा पर फैंस के बीच रश्मि को सपोर्ट तेजी से बढ़ने लगा है। 

बात दें रश्मि की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही है और बचपन में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। घर चलाने के लिए रश्मि ने 15 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। 12 फरवरी 2012 में उन्होंने एक्टर नंदिश संधु से शादी की थी पर 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया। 
देखिये फैंस का रिएक्शन:




Ujjwal Jain