टॉलीवुड
सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्सप्रेशन क्वीन रश्मिका मंदाना को लेकर फिल्मी गलियारों
में बीते कई दिनों से इनके डेटिंग की खबरें आ रही है। दोनों के फैंस तो यहीं मानते
है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है, लेकिन इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को
कबूल नहीं किया। हाल ही में इन दोनों को एक साथ मालदीव वेकेशन पर जाते देखा गया,
जिसके बाद से दोनों की अफेयर की खबरें एक बार फिर से छा गई है। फिलहाल ये दोनों अपने
वेकेशन से लौट आए है।
विजय और रश्मिका की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोग जितना पसंद करते है, उतनी ही चर्चा दोनों के रियल लाइफ अफेयर की भी होती है। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट कर ही लिया जाता है। हाल ही में दोनों को अलग अलग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों की एयरपोर्ट टाइमिंग को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि काम से ब्रेक लेकर दोनों साथ में मालदीव छुट्टी मनाने गए थे। वहीं अब ये रूमर्ड लव बर्ड्स मालदीव में अपना वेकेशन मनाने के बाद वापस मुंबई लौट आए है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मालदीव में वेकेशन मनाने के बाद अब मुंबई वापस लौट आए हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जिसकी तस्वीरें भी अब सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई है। जहां एक ओर रश्मिका मंदाना को व्हाइट कलर ट्राउजर और टीशर्ट में देखा गया तो वहीं विजय देवरकोंडा भी ब्लैक ट्राउजर और फ्लोरल टीशर्ट में काफी स्मार्ट और कूल अंदाज में नजर आ रहे थे। इस दौरान रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को अलग-अलग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
रयूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भले ही खुद को एक दूसरे का दोस्त बताते आए हो, लेकिन अक्सर जिस तरह से दोनों को साथ में देखा गया है, उससे उनके फैंस के बीच तो यहीं कयास लगाए जाते है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। खैर ये दोनों सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हो या नहीं ये तो अभी साफ नहीं है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि फैंस इन दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते है।
फिलहाल तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है और सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने अपने तरीके इन दोनों पर अपना प्यार लुटा रहे है।