Tanushree Dutta उत्पीड़न विवाद के बाद अब रवीना टंडन एक इस ट्वीट ने मचाया हड़कंप

Summary :

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री Tanushree Dutta ने 10 साल पुराने यौन शोषण के मामले में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री Tanushree Dutta ने 10 साल पुराने यौन शोषण के मामले में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तनुश्री दत्ता का आरोप है कि साल 2008 में आई फिल्म होर्न ओके प्लीज के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़छाड़ करी थी। इन आरोपों को लेकर जहां Tanushree Dutta के साथ कई और भी फिल्में सितारें उनके समर्थन में खड़े हो रहे हैं। तो वहीं नाना पाटेकर उनके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई  की तैयारी में हैं।

https://www.instagram.com/p/BoDjIhQDv8G/?utm_source=ig_embed

तनुश्री ने इस घटना उत्पीड़न के बारे में खुलासा किया

फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज 2008 के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद एक्ट्रेस को फिल्म से बाहर निकाल दिया था। एक्ट्रेस Tanushree Dutta ने नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाए साथ ही सेट पर अपने ऊपर हुए हमले का भी खुलासा किया।

 

उन्होंने यह भी बताया कि आखिर छेड़छाड़ के ऐसे मामलों में अभिनेत्रियां क्यों सामने आकर बात नहीं करती। 10 साल पुराने इस मामले को याद करते हुए Tanushree Dutta कहती हैं नाना पाटेकर के बारे में हर कोई जानता है।

उनका बर्ताव औरतों के प्रति अपमानजनक रहा है। इंडस्ट्री के लोग उनके बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मार-पीट, छेड़छाड़ की है। औरतों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा क्रूर रहा है। Tanushree Dutta  और नाना पाटेकर का विवाद बॉलीवुड में दो धड़ों में बटने के बाद। जहां एक तरफ कई सेलेब्स नाना पाटेकर का साथ दे रहे हैं तो वहीं कई एक्‍टर्स खुलकर तनुश्री का हौसला बढ़ा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर, फरहान अख्‍तर जैसे सितारों के बाद अब रवीना टंडन ने भी इस मामले पर खुलकर अपना पक्ष रखा है। रवीना ने नाना पाटेकर के साथ फिल्म ‘गुलाम-ए-मुस्‍तफा’ में साथ काम किया था। जिस वजह से वो उन्हें करीब से जानती हैं।

रवीना टंडन ने एक नहीं बल्कि किये पूरे 5 ट्वीट

रवीना टंडन ने इस मामले पर एक-दो नहीं बल्कि 5 ट्वीट कर अपनी बात रखी है। रवीना टंडन ने अपने ट्वीट में लिखा ‘जब हमारी इंडस्‍ट्री अपनी ही महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने में फेल हो जाए। उन्‍हें उनका मौका मिला और वह हार गए।

हम महिला सशक्तिकरण पर फिल्‍में बनाते हैं जो पूरी तरह खोखला है। Tanushree Dutta के मामले पर सामने आ रही चुप्‍पी दर्दनाक है। रवीना ने अपने ट्वीट में साफ किया दुखद है कि इस मामले का कोई गवाह या सबूत नहीं है तो कुछ कह नहीं सकते।

लेकिन यह सच है कि यह वाकया उसकी पूरी जिंदगी बदलने के लिए काफी था। मैंने भी नाना गुलाम ए मुस्‍तफा के साथ काम किया है और उनके गुस्‍से के बारे में सुना भी है लेकिन कभी उसकी शिकार नहीं हुई।बल्कि वह इस दौरान काफी मददगार थे।

उन्‍होंने लिखा कि 10 साल पहले सोशल मीडिया नहीं था और लोगों के सामने वही आता था तो गोसिप मैगजीन सामने रखती थीं। लेकिन अब मौका है कि पीड़ित सामने आएं और सच सामने रखें ताकि कानून अपना काम कर सके। हमें इस मामले पर इतना जल्‍दी निष्‍कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।

बता दें की रवीना टंडन के ट्वीट्स पढ़ने के बाद रवीना के प्रशंसकों ने रवीना टंडन के एक्स बॉयफ्रेंड , अक्षय कुमार और उनकी पत्नी, ट्विंकल खन्ना, और हाल ही में मौनी रॉय के साथ फिल्म गोल्ड में अक्षय के साथ इशारा किया गया था शुरू कर। देखें लोगों ने कुछ इस तरह से किये ट्वीट।

Desk Team