पूरी शूटिंग के दौरान आमिर-सलमान, करिश्मा-रवीना के बीच जबरदस्त झगड़े के बावजूद फिल्म रही सुपरहिट

Summary :

सलमान खान और आमिर खान बॉलीवुड के सुपरस्टार्स माने जाते है और इन्होने लम्बे समय तक बॉलीवुड पर राज किया है पर दोनों के बीच काफी अनबन भी रही है और इनका झगड़ा जगजाहिर है।

सलमान खान और आमिर खान बॉलीवुड के सुपरस्टार्स माने जाते है और इन्होने लम्बे समय तक बॉलीवुड पर राज किया है पर दोनों के बीच काफी अनबन भी रही है और इनका झगड़ा जगजाहिर है। हैरानी की बात है फिर भी इन्होने एक साथ परदे पर कई बड़ी हिट फ़िल्में भी दी है। 
आज हम आपको सलमान और आमिर खान स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ के बारे में एक बेहद खास किस्सा बताने जा रहे है जो बेहद दिलचस्प है। ये किस्सा इतना तो साफ़ करता है कि भले ही आमिर और सलमान के बीच झगड़ा था पर वो काम को लेकर कितने समर्पित भी थे। 
रवीना ने फिल्म अंदाज अपना-अपना की शूटिंग का अनुभव बताया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान और आमिर में झगड़ चल रहा था और दोनों एक दूसरे से बिलकुल भी बात नहीं कर रहे थे। 
रवीना ने कहा,‘‘जब हम शूटिंग कर रहे थे तब यह बड़ मजेदार था, हम में से कोई भी एक दूसरे से बात नहीं कर रहा था। सबके आपस में झगड़ चल रहे थे। आमिर और सलमान एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे, करिश्मा और मैं आपस में बात नहीं कर रहे थे और न ही सलमान और राज जी भी बात कर रहे थे।”
रवीना ने आगे कहा,”मुझे नहीं पता कि वह फिल्म कैसे बनी लेकिन यह दर्शाता है कि हम अच्छे कलाकार हैं। सलमान और आमिर ने करिश्मा और मुझे एक साथ लाने की कोशिश की। सीन की शूटिंग के दौरान हम सभी वास्तव में बहुत हंसते थे क्योंकि डायलॉग बहुत ही हंसाने वाले थे।’’ 
रवीना ने कहा कि सेट पर इतने सारे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बहुत मजेदार रहा लेकिन समस्याएं भी थीं। रवीना को खुशी है कि अब जब भी वह उन कलाकारों से मिलती हैं खासकर आमिर और सलमान से तो उनकी बॉन्डिंग आज भी है। रवीना ने कहा कि आमिर की तुलना में सलमान के साथ उनकी बेहतर दोस्ती है।

Ujjwal Jain