कार्तिक आर्यन का खुलासा, “पैसे की वजह से सारा अली खान को नहीं ले जा रहे डेट पर”

Summary :

कार्तिक आर्यन एक बार फिर करण जौहर के शो में आये थे और इस बार भी उनसे करण जौहर ने उनसे सवाल किया की वो सारा अली खान को डेट पर क्यों नहीं ले गए।

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों सातवे आसमान पर है और ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर उनकी फ़िल्में सफल हो रही है बल्कि उनकी फैन फॉलोविंग में भी जबरदस्त इज़ाफ़ा हुआ है। बीते दिनों कॉफ़ी विद करण में सारा अली खान ने भी कहा था की वो कार्तिक को डेट करना चाहेंगी।

कार्तिक आर्यन - सारा अली खान

सारा अली खान के क्रश बनने के बाद कार्तिक आर्यन से ये सवाल कई बार हुआ की वो सारा अली खान के साथ डेट पर जाना चाहेंगी या नहीं पर हर बार कार्तिक किसी न किसी बहाने से इस सवाल टालते नजर आये।

कार्तिक आर्यन - सारा अली खान

बीते दिनों कार्तिक आर्यन एक बार फिर करण जौहर के शो में आये थे और इस बार भी उनसे करण जौहर ने उनसे सवाल किया की वो सारा अली खान को डेट पर क्यों नहीं ले गए। पहले तो कार्तिक इस सवाल पर बचने की कोशिश करने लगे पर फिर उन्होंने जवाब दे ही दिया।

कार्तिक आर्यन - सारा अली खान

कार्तिक आर्यन ने बताया की वो सारा अली खान को इसलिए डेट पर नहीं ले जा रहे क्योंकि वो इन दिनों पैसा कमाने में लगे है। वो ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहते है क्योंकि सारा के पिता सैफ अली खान ने उनसे कहा था की अगर उनके पास पैसा है तो वो सारा को डेट ले जा सकते है।

कार्तिक आर्यन - सारा अली खान

कार्तिक ने बताया की सारा के पिता सैफ अली खान का कहना है की सारा अली खान एक राजकुमारी है और उन्हें डेट पर ले जाने के लिए आपके पास अच्छा खासा भी होना जरूरी है। यही बात कार्तिक आर्यन के सामने है जिसकी वजह से वो सारा अली खान को डेट अपर नहीं ले जा सकते।

आपको बता दें कार्तिक आर्यन को कई बार अनन्या पांडे के साथ स्पॉट किया गया था और ये खबर भी काफी वायरल हुई थी की कार्तिक आर्यन अनन्या पण्डे को डेट कर रहे है। लेकिन ये बात कहा तक सही थी कोई नहीं जानता।

कार्तिक आर्यन

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छिपी बीते शुक्रवार को रिलीज़ हुई है ओर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सनोन मुख्य भूमिका में है।

देखिये विडियो :

इस बॉलीवुड अभिनेता के लिए तमन्ना भाटिया अपने 14 साल पुराने नो किसिंग क्लॉज़ तोड़ने को तैयार

Desk Team