दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब रिया चक्रवर्ती को चारों और से घेर लिया गया है। यूं तो सुशांत और रिया लंबे वक्त से साथ रह रहे थे,लेकिन सुशांत की मौत के सिर्फ छह दिन पहले यानी आठ जून को ही रिया अपने वापस आई थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया कि दोनों के बीच अनबन हुई जिसके बाद सुशांत ने रिया को अपने घर चले जाने के लिए कह दिया।
वैसे खबरें थीं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था जिसके बाद सुशांत ने रिया को अपने घर वापस चले जाने के लिए कहा। वहीं अब इस पूरे किस्से पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने बताया कि आखिर क्यों रिया अपने बॉयफ्रेंड सुशांत का घर छोड़ने को मजबूर हुई।
रिया के वकील ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि आठ जून को भी रिया, सुशांत को अकेले छोड़कर जाना नहीं चाहती थीं मगर सुशांत ने उनसे वहां से चले जाने के लिए बोला। इतना ही नहीं सुशांत ने तो अपने परिवार को मिलने के लिए कई बार फोन भी किया किया था।
रिया के वकील के मुताबिक सुशांत के फोन के कुछ दिनों बाद उनके परिवार ने जवाब दिया और बाद में उनकी बहन मीतू उनके साथ रहने के लिए आयी। इस बीच रिया की मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी और वो एंजाइटी और पैनिक अटैक से गुजर रही थीं। साथ ही सुशांत के अजीबोगरीब व्यवहार और अचानक इस तरह के बदलाव ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थी।
आगे वकील ने बताया कि अभिनेता अपनी फैमिली को फोन कर रहे थे और उन्हें मुंबई से बाहर जाने के अपने फैसले के बारे में बता रहे थे साथ ही उनसे मिलने आने का अनुरोध कर रहे थे। सुशांत के कई दिनों तक फोन करने और रोने के बाद, उनकी बहन मीतू 8जून, 2020 को उनके साथ रहने के लिए तैयार हो गईं। जिसके बाद ही सुशांत ने रिया को उनके माता पिता के साथ रहने के लिए कहा।
वैसे इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हल्ला बोला जा रहा है। वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति इस अपने भाई को न्याय दिलाने को लेकर कई सारे वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।