लंबे वक्त से चुप्पी साधे हुए रिया चक्रवर्ती ने अब कई महीनों बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। वहीं रिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। यही नहीं चारों तरफ अब रिया की इस पोस्ट के खूब चर्चे हो रहे हैं। वैसे रिया का ये वाला पोस्ट सुशांत सिंह राजपूत के लिए नहीं बल्कि खास तौर पर उनकी मां के लिए है।
रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया है दरअसल उसमें उन्होंने एक फोटो साझा की है। जिसमें रिया अपनी मां का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ-साथ अभिनेत्री ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाइयां भी दी है। रिया ने अपने इस पोस्ट में लिखा,हैप्पी वुमेंस डे सभी को…मां और मैं… हमेशा के लिए साथ। मेरी ताकत,मेरा भरोसा और मेरा धैर्य-मेरी मां।
बता दें रिया का ये पोस्ट सामने आने के कुछ देर के अंदर ही इस पर करीब 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं रिया के चाहने वाले इस पोस्ट पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। वैसे रिया के इस पोस्ट को देख ऐसा लग रहा है कि रिया मजबूती से खड़ी हैं और इस सब में उनकी मां उनके साथ है।
काफी लंबे वक्त के बाद सोशल मीडिया से जुड़ी रिया के फैंस को उनका यह पोस्ट पसंद आ रहा है। बता दें अभिनेत्री ने इससे पहले 27 अगस्त को एक पोस्ट किया था,उसके बाद उन्हें स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह मामले में जेल जाना पड़ा था। वहीं जेल से बाहर आने के बाद से ही रिया चक्रवर्ती ने कोई पोस्ट नहीं किया था। अब रिहाई के बाद रिया चक्रवर्ती का यह पहला पोस्ट है जिसमें वह अपनी मां का हाथ थामे नजर आई हैं।
रिया इस फिल्म में आ सकती है नजर…
काम की बात करें तो खबर है कि रिया चक्रवर्ती सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ कमबैक करने वाली है। रिया फिल्म में रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में दिखाई देंगी। इस फिल्म का पोस्टर को सामने आ गया है। फिल्म के पोस्टर में कई कलाकार दिखाई दे रहे हैं,मगर इसमें रिया मिसिंग है और ऐसा किस वजह से यह बात अब तक साफ नहीं हो पाई है।
इसके अलावा रिया की तरफ से भी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। न ही मेकर्स ने इस बारे में कोई भी जानकारी अब तक दी है। वहीं अब अटकलें लगाई जा रही है अभिनेत्री फिल्म का हिस्सा है भी या नहीं।