रिया चक्रवर्ती बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से खबरों में लगातार बनी हुई है। सुशांत की मौत का इलज़ाम उनके सर आया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया हेट ओर ट्रॉल्लिंग से भी गुज़ारना पड़ा। लोगो के मन में कही न कही रिया चक्रवर्ती की इमेज ख़राब हो चुकी है। वो अब कुछ भी करती है तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगते है।
अब हाल ही में रिया ने एक बच्चे का वीडियो शेयर कर फैंस से उसके लिए डोनेट करने की अपील की। उस 1 साल के बच्चे को रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर है। लेकिन रिया की ये नेक पहल कई लोगों को चुभी और वे एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे। वीडियो में रिया 1 साल के बच्चे की हालत के बारे में बता रही हैं। बच्चे के लिए एक खास दवाई चाहिए जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। रिया ने इसी दवाई के लिए यूजर्स से डोनेशन मांगी, ताकि बच्चे को बचाया जा सके।
कैप्शन में रिया ने लिखा- ‘प्लीज हेल्प जानिश। 1 साल के जानिश को SMA Type-1, एक रेयर जेनेटिक बीमारी है। इस बीमारी में 2 साल का होने तक बच्चे की जान चली जाती है और इससे बचने का उपाय Zolgensma नामक दवाई है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। मै अपनी तरफ से जानिश की मदद कर चुकी हूँ। प्लीज जितनी मदद हो सके कीजिये।’
रिया का ये वीडियो पोस्ट होते ही वायरल होने लगा। इस वीडियो के जरिए जानिश को कितनी मदद मिलेगी, ये तो नहीं मालूम, लेकिन रिया की ट्रोलिंग जरूर शुरू हो गई। एक यूजर ने लिखा- तुम करो उसकी मदद तुम्हारे पास बहुत पैसा है। एक शख्स ने रिया को सिंपेथी क्वीन बताया। लोगों ने आरोप लगाया कि बच्ची का सपोर्ट लेकर रिया अच्छा बनना चाह रही हैं। रिया की ये स्ट्रैटिजी अब काफी पुरानी हो चुकी है। रिया को लोग फ्रॉड भी बता रहे हैं।
आपको बता दे, रिया का ट्रोलिंग से नाता नया नहीं है। जबसे सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ है रिया ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं क्योंकि सुशांत और रिया रिलेशनशिप में थे। इसलिए सुशांत के पिता ने रिया को उनके बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया था। रिया पर सुशांत को ड्रग्स की लत में डालने का भी आरोप लगा। ड्रग्स केस में रिया को जेल भी जाना पड़ा। फिलहाल रिया बेल पर बाहर हैं और अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर रही हैं। वही आज रिया का जन्मदिन है।