अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 काफी मुश्किल भरा रहा था। स्वर्गीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया लगातार विवादों में बनी रही थीं। दरअसल तब रिया पर एक्टर के परिवारवालों ने सुशांत की आत्महत्या के लिए उकसाने और ड्रग्स में धकेलने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रिया को काफी दिन तो जेल में ही रहना पड़ा था। हालांकि कुछ समय बाद धीरे-धीरे सब नॉर्मल हो गया। वहीं रिया ने भी अपने काम पर वापसी कर ली है। वहीं अब रिया के बिग बॉस 15 में पार्टिसिपेट करने की खबरें तेज हो रही हैं।
हालांकि अब तक इसको लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है, और सिर्फ कुछ चीज़े देखकर कयास लगाएं जा रहे हैं कि रिया सुपरस्टार सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं। बता दें, एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज ने उनके बिग बॉस 15 में जाने को लेकर तूल पकड़ ली है। दरअसल, सोमवार को रिया को मुंबई के अंधेरी इलाके में एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया था।
एक रिपोर्ट के अनुसार रिया, तेजस्वी और दलजीत कौर को मुंबई के अंधेरी स्टूडियो में जाते हुए देखा गया। स्टूडियो से रिया की तस्वीरें भी सामने आईं जो कि वायरल हो गईं। तभी से ऐसे कयास लगने लगे कि रिया बिग बॉस 15 का हिस्सा हो सकती हैं।
वैसे ‘बिग बॉस 15’ में हिस्सा लेने वाले कुछ कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं, वहीं कुछ नाम ऐसे ही जिनको लेकर अभी सिर्फ अनुमान ही लगाया जा रहा है। चैनल ने एक प्रोमो शेयर किया था, जिसमें चार नामों पर मुहर लग गई हैं। इनमें तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, सिंबा नागपाल और अफसाना खान हैं।
वैसे अभी तक यह साफ नहीं है कि रिया शो में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेंगी या फिर ग्रैंड प्रीमियर पर परफॉर्म करेंगी। वहीं कुछ लोगों का ये भी मानना है कि रिया का उसी स्टूडियो के बाहर दिखना महज एक इत्तेफाक भी हो सकता है।
खैर, रिया चक्रवर्ती की बिग बॉस 15 के घर में एंट्री होगी या नहीं ये तो आने वाली 2 अक्टूबर को ही पता चलेगा। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछले महीनों रिलीज फिल्म चेहरे में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आये थे।