लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

रिया कपूर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर हुई ट्रोल, रिसेप्शन पार्टी की फोटो देख लोगो ने राधे मां से की तुलना

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और ​सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। रिया ने हाल ही में अपनी ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट कर रहे थे।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और ​सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। रिया ने हाल ही में अपनी ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट कर रहे थे। रिया और करण की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडया पर खूब वायरल हुईं। इन तस्वीरों में करण और रिया बेहद खूबसूरत नजर आए। शादी के बाद अब न्यूली मैरिड रिया अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके इसी लुक को लेकर यूजर भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
1630049602 238274870 1485107078509876 2205185777664008479 n
सोनम कपूर ही नहीं ​बल्कि उनकी बहन रिया कपूर भी हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। रिया के दोस्तों ने हाल ही में​ रिया को उनकी शादी की खुशी में एक छोटी सी रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी की तस्वीरें खुद रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। रिया की तस्वीरों में उनका लुक जहां कई लोगों को पसंद आया, तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक की तुलना राधे मां से करनी शुरू कर दी।

रिया कपूर ने रिसेप्शन पार्टी में रेड कलर का प्लेन फुल स्लीव्ज की टॉप पहना था। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट कैरी किया था। इस स्कर्ट पर रेड कलर से लव समेत कुछ और वर्ड्स भी लिखे हुए हैं। इस आउटफिट के साथ ही रिया ने एक बड़ी सी रेड कलर की​ बिंदी लगाई है। वहीं उन्होंने अपने बालों को खोल रखा है, जो पूरी तरह से उनके मुंह को कवर कर रहे हैं। वहीं आप देख सकते हैं कि रिया ने अपने पैरों की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उनके पैरों पर आलता भी लगा हुआ दिख रहा है।

1630049814 238623392 266339741705426 5349757998243075113 n
आपको बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी की शादी काफी सीक्रेट तरीके से पिछले शनिवार को हुई है। शादी में सिर्फ उनके करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। वहीं कपूर परिवार ने शादी का जिक्र किसी से नहीं किया था। बता दें कि रिया कपूर भी बहन सोनम कपूर की तरह फैशनिस्टा हैं। इतना ही नहीं, सोनम कपूर की शादी से पहले उन्हें स्टाइलिश लुक देने में खुद रिया कपूर उनकी मदद करती थीं। रिया कपूर एक्सपेरिमेंट करने से नहीं कतराती हैं। वह अपने किसी भी लुक को रिपीट नहीं करती। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।