बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष के खिलाफ एक और कानूनी कार्रवाई की है। दरअसल अब ऋचा चड्ढा ने अभिनेत्री के खिलाफ 1.1 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा किया है। वहीं ऋचा चड्ढा ने आरोप लगाया है कि पायल ने उनके खिलाफ अपमानजनक स्टेटमेंट दिए थे।
अब इस पूरे मामले पर बॉम्बे हाइकोर्ट के जज अनिल मेनन के समक्ष सुनवाई की गई थी। इस दौरान ऋचा चड्ढा के आरोपों पर अभिनेत्री की ओर से कोर्ट में कोई पेश नहीं हुआ। ऋचा ने पायल और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था,लेकिन कोर्ट में उनकी तरफ से कोई भी पेश नहीं हुआ। अब इस मामले में एक बार फिर 7 अक्टूबर को कोर्ट के समझ पेश किया जाएगा और सभी दस्तावेज फिर से पेश करने होंगे।
क्या है मजारा?
बता दें,अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाते वक्त कई सारी अभिनेत्रियों को लपेटे में लिया था। पायल ने अनुराग पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने अनुराग की हरकतों का विरोध किया था तब उन्होंने मुझसे कहा था कि ये सब तो नॉर्मल बात है। बॉलीवुड की कई सारी अभिनेत्रियां मेरे साथ सहज हैं।
इन्हीं में ऋचा चड्ढा का नाम भी शामिल था। तो बस तभी से ऋचा चड्ढा अभिनेत्री को मुंह जबानी से नहीं बल्कि कानूनी तरीकों से जवाब देने में लगी हुई हैं। सबसे पहले 21 सितंबर को ही ऋचा ने अपनी लीगल टीम की ओर से नोटिस जारी कर दिया था साथ ही लीगल कार्रवाई करने की बात भी कही थी।
इसके बाद ऋच्चा महिला आयोग में इस मामले पर शिकायत करने के लिए पहुंची। जिसके बाद ऋच्चा ने पायल को लीगल नोटिस भिजवाया,लेकिन उनके स्टाफ ने उसे स्वीकार करने से माना कर दिया। फिर बाद में ऋच्चा ने नोटिस की सॉफ्ट कॉपी पायल को मेल करी थी।