अभिनेत्री पायल घोष ने एक दिन पहले मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण और उनके ऊपर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है,हालांकि अनुराग कश्यप ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद ठहरा दिया है। वहीं पायल घोष के इन आरोपों को पर कंगना रनौत ने उनका साथ दिया। साथ ही अनुराग की गिरफ्तारी की मांग करी।

ऐसे में अनुराग कश्यप के सपोर्ट में एक दो नहीं बल्कि कई सारी अभिनेत्रियां उतरी हैं,इनमें ऋचा चड्ढा,तापसी पन्नू,सयानी गुप्ता और माही गिल जैसी अदाकाराएं शामिल हैं।

ऋचा की वकील सवीना बेदी ने किया बयान जारी
दरअसल पायल घोष ने अपने आरोप में कहा अनुराग ने उनसे कहा था कि ऋचा चड्ढा,माही गिल और हुमा कुरैशी उनके साथ कंफर्टेबल हैं। लेकिन ऐसे में अपना नाम शामिल होने पर अभिनेत्री ऋचा ने अपने वकील की ओर से बयान जारी किया है साथ ही पायल घोष के खिलाफ जल्द ही कानूनी एक्शन लेने की बात कही है। वहीं ऋचा की वकील सवीना बेदी सच्चर ने बयान में लिखा हमारी क्लाईंट ऋचा चड्ढा तीसरे पक्ष द्वारा लगाए आरोपों में उनका दोषपूर्ण तरीके से नाम घसीटे जाने की निंदा करती हैं।
इसी बयान में आगे कहा गया, हमारी क्लाईंट का मानना है कि सच में पीड़ित महिलाओं को हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए, लेकिन ऐसे कानून भी हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि महिलाएं अपने काम करने वाली जगहों में एक समान खड़ी हों। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यस्थल पर उनकी गरिमा और स्वाभिमान सुरक्षित रहे। किसी भी महिला को अपनी आजादी का गलत इस्तेमाल कर अन्य महिला का शोषण नहीं करना चाहिए और असंतुष्ट, बेनुनियाद, झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए।

क्या है पायल घोष का आरोप?
गौरतलब है कि पायल घोष ने कहा था कि पहली बार मेरी अनुराग कश्यप से वर्सोवा,अराम नगर ऑफिस में मुलाकात हुई और दूसरी बार मैं उनके घर पर उनसे मिली।

तब हमारी फिल्मों को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद अनुराग ने फिर से मुझे अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया। यह तीसरी बार था जब मैं उनसे मिली और इसी दौरान उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। तब मैंने बिना कोई अलार्म बजाय उनसे कहा मुझे जाने दो।


Download Android App
Download iOS App



