लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

जब रिद्धिमा कपूर ने भाई रणबीर की गर्लफ्रेंड को लेकर खोली पोल, बताया ऐसे गर्लफ्रेंड को देते थे गिफ्ट्स

मशहूर टीवी सीरियल द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में चार चांद लगाने के लिए कपूर खानदान से फेमस अदाकारा नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी शो पर खास मेहमान के तौर पर नजर आने वाले हैं।

मशहूर टीवी सीरियल द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में चार चांद लगाने के लिए कपूर खानदान से फेमस अदाकारा नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी शो पर खास मेहमान के तौर पर नजर आने वाले हैं। इस दौरान मां-बेटी की जोड़ी ने कई साडी बातें भी की। खास बात कपिल के शो में पहली बार मां-बेटी की जोड़ी शिरकत करने वाली है। वैसे शो के इस वीकेंड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें रिद्धिमा अपनी मां नीतू के सामने अपने भाई और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर  की पोल खोलती दिखाई दे रही हैं।
1630565221 4
सामने आया शो का प्रोमो…

‘द कपिल शर्मा शो के इस प्रोमो को रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। इसके साथ में उन्होंने लिखा, नीतू कपूर के सामने रणबीर लगते हैं सीधे साधे, पर रिद्धिमा ने बताया उनका अतरंगी करनामा। बेटे का कारनामा सुनकर मम्मी ने भी सिर पकड़ लिया।
1630565131 3
क्या है प्रोमो में?
जारी किये गए इस प्रोमो में कपिल, रिद्धिमा से सवाल करते हैं कि क्या यह सच है कि जब आप लंदन में पढ़ा करती थीं और उनके भाई बिना बताई उनकी चीजें किसी और को गिफ्ट कर दिया करते थे। बस कपिल की ये बात सुनकर रिद्धिमा हां में सिर हिलाती हैं और हंसते हुए कहती हैं, ‘हां मैं उस वक्त लंदन में पढ़ाई करती थीं। 
1630565946 5
जब मैं घर आई तो एक दिन उसकी एक फ्रेंड घर मुझसे मिलने घर आई थीं। तभी नीतू बीच में टोकती हैं गर्लफ्रेंड… सब हंसने लगते हैं और रिद्धिमा बताती हैं, तब मैंने नोटिस किया कि उसने जो टॉप पहना है वह बिल्कुल मेरी तरह है। जो मुझे मिल नहीं रहा है। बाद में मुझे पता चला कि वो मेरी चीजों के चुपचाप निकालकर उसको गिफ्ट कर रहा था। ये बात सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगे और नीतू कपूर ने अपना सिर पकड़ लिया।
1630565062 1
वहीं बेटी रिद्धिमा की बात सुनने के बाद नीतू कपूर कहेंगी कि मैंने कभी अपने बच्चे को पैसे नहीं दिए थे। मैंने सिर्फ उतने ही पैसे  हमेशा दिए जितनी उन्हें जरूरत थी, मैंने कभी उन्हें बिगाड़ने के लिए पॉकेट मनी नहीं दी। मैं उन्हें पैसे देती थी यही बहुत था।
1630565162 2
बताते चले इस हफ्ते रविवार को टेलिकास्ट होने जा रहा है द कपिल शर्मा के शो में नीतू और रिद्धिमा से महफिल सजने वाली है। यही नहीं शो में नीतू कपूर और रिद्धिमा की ग्रैंड एंट्री होती दिखाई देगी। वहीं बैकग्राउड में ‘कह दूं तुम्हें या चुप रहूं’ गाना बज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।