ऋषि कपूर ने सारा अली खान की तारीफों के बांधे पुल, कहा – एयरपोर्ट पर ऐसा ही होना चाहिए बर्ताव

Summary :

हाल ही में सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसमे वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस वीडियो में सारा अली खान अकेले ही अपने सामान के बैग्स ट्राली पर लेकर बाहर आ रही थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भले ही इंडस्ट्री में दो ही फिल्म पुरानी है पर उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपने सेंस ऑफ़ ह्यूमर से भी लाखों फैंस के दिलों में जगह बनायीं है।  मशहूर स्टारकिड और सफल एक्ट्रेस होने के बाद भी सारा अली खान एक सादगी पसंद और शानदार व्यक्तित्व के लिए जानी जा रही है।  
हाल ही में सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसमे वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस वीडियो में सारा अली खान अकेले ही अपने सामान के बैग्स ट्राली पर लेकर बाहर आ रही थी।
इस दौरान सारा अली खान के साथ कोई मैनेजर या निजी कर्मचारी नहीं था। सारा की इस सादगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और यूजर्स ने उनकी तारीफों के पुल बांधे। 
अब बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने भी सारा की तारीफ में ट्वीट किया है।  ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा , “कमाल की सारा। अपने उदाहरण सेट किया है कि कैसे सेलिब्रिटीज को हवाई अड्डे पर व्यवहार करना चाहिए।अपना सामान खुद लेकर चलने में कोई शर्म की बात नहीं है। 
ऋषि कपूर ने आगे लिखा , ” स्वागत करने के लिए न कोई चमचा और ना ही आपने डार्क ग्लास लगाए।  फालती की लाग लपेट के बिना और सादगी से आप एयरपोर्ट से बाहर आयी। आपने बिना किसी डर के आत्मविश्वास दिखाया। शानदार गर्ल !”
आपको बात दें ऋषि कपूर हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय देने के लिए जाने जाते है और फिर चाहे कोई भी बड़ा सेलिब्रिटी उनके सामने हो, उन्हें फर्क नहीं पड़ता। ऋषि कपूर द्वारा की गयी तारीफ सारा के लिए किसी ब्लेसिंग से कम नहीं है। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सारा अली खान इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल -2 में काम कर रही है।  इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन काम कर रहे है। 
 देखिये सारा अली खान का वायरल वीडियो:

Ujjwal Jain