मंगलवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा का निधन हो गया है। ऋतु नंदा बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की सास थीं। ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से श्वेता की शादी हुई है। 71 साल की उम्र में ऋतु नंदा की मृत्यु कैंसर से हुई है। अभी तक ऋतु नंदा के निधन के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। कहां और कैसे उनका निधन हुआ है। लेकिन उनकी निधन की खबर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट के जरिए बताई है।
रिद्धिमा ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैं अपनी जिंदगी में इनसे ज्यादा विनम्र और सभ्य व्यक्ति से आजतक नहीं मिली थी। बुआ आप हमेशा याद आएंगी। आरआईपी।
View this post on InstagramA post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
एकता कपूर ने भी रिद्धिमा कपूर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, सुन के बहुत बुरा लगा। बता दें कि कपूर परिवार से ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं हुआ है।
बता दें कि कपूर खानदान के अलावा बच्चन परिवार के ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार पर पहुंचने की उम्मीद बताई जा रही है। ऋतु नंदा के पित राजन नंदा का निधन अगस्त 2018 में हुआ था। राजन नंदा के निधन की भी जानकारी रिद्धिमा कपूर ने ही सोशल मीडिया पर साझा की थी।
राजन नंदा के निधन पर रिद्धिमा कपूर ने पोस्ट में लिखा था, आप हमेशा एक महान शख्सियत रहेंगे। आपके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया। आप बहुत याद आएंगे अंकल। आरआईपी। बता दें कि अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग छोड़कर राजन नंदा को आखिरी विदाई देने के लिए भारत वापस आए थे। एस्कॉर्ट्स ग्रुप के राजन नंदा चेयरमैन थे। उस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा हैं।
राजन नंदा ने टू व्हीलर मेकिंग कंपनियों में एस्कॉर्ट्स को एक समय पर बुलंदियों पर पहुंचाया था। ऋतु नंदा राजकपूर की बेटी थीं और उनकी शादी राजन नंदा से 1069 में हुई थी। बता दें कि दुनिया को अलविदा यह दोनों ही हस्तियां अब कह चुकी हैं।