बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन नेपोटिज्म को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। आउट साइडर हमेशा ही इनसाइडर पर सवाल खड़े करते हैं। कई स्टार्स नेपोटिज्म के निशाने पर आ चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ये मुद्दा शांत ही नहीं हो रहा है। एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने नेपोटिज्म पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने अपने भाई रणबीर कपूर और कजिन करीना कपूर खान का बचाव किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा ये दोनों ही इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के कारण हैं। तभी वह सक्सेसफुल भी हैं।
रिद्धिमा ने कहा कि आदमी का काम ही उसे बनाता या बिगाड़ता है। रिद्धिमा ने कहा कि लोग उन पर सुविधाओं के साथ पैदा होने का आरोप लगाते हैं, फिर यह मैटर नहीं करता कि क्या जॉब उन्होंने चुनी है। रिद्धिमा कहती हैं, 'सुविधा क्या होती है? हम नाम के साथ बड़े हुए और इसके आदी हो गए। इसके अलावा, भले ही आप फैमिली नेम की वजह से लोगों की नजरों में रहते हों जब आप एक ब्रैंड शुरू करते हैं मगर बाद में ब्रैंड खुद के लिए बोलता है।'
रिद्धिमा ने आगे कहा, 'अगर मैं ऐक्ट्रेस बनती तो कहा जाता कि यह तो होना ही था क्योंकि मेरी फैमिली ही फिल्मों से ताल्लुक रखती है। रणबीर, करिश्मा, करीना स्टार किड्स हैं लेकिन उनका काम बोलता है। उनकी सक्सेस उनके टैलंट की वजह से आई है। वे सुपरस्टार्स हैं क्योंकि वे जो कर रहे हैं, उसमें बेहतरीन हैं। स्टार किड को भी लाइफ में कुछ करना ही होता है।'
बता दें, रिद्धिमा की शादी बिजनसमैन भरत साहनी से हुई है और वह मुंबई में रहती हैं। हाल ही में नीतू ने रिद्धिमा के साथ अपने वीडियो कॉलिंग सेशन की एक तस्वीर शेयर की थी। दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है।