बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती कई कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा रही थीं। इस केस में रिया को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था। इन सबसे बाहर आने के बाद रिया खुद को पहले की तरह नॉर्मल करने की कोशिश कर रही हैं। वह अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगी हैं और कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए भी आगे आई हैं।
आपको बता दे की बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाला है। ये एक साल न सिर्फ उनके परिवार और फैंस के लिए दुखदाई रहा, बल्कि उनके निधन के बाद जेल की हवा खा चुकी उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के लिए भी कभी न भूलने वाला रहा। हाल ही में सुशांत की पहली बरसी से उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
जेल से बाहर आने के बाद रिया चक्रवर्ती अब कोशिश कर रही हैं, कि सभी बातों को पीछे छोड़ आगे कदम बढ़ाए जाएं। धीरे-धीरे रिया सामान्य जिंदगी की ओर लौट रही हैं। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है, उससे पहले ही रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दिल की बात कही है।
एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बड़े दर्द से बड़ी ताकत मिलती है। आपको बस भरोसा करना होगा, वहां रुकना पड़ेगा। लव, रिया’। वहीं रुकिए, साथ खड़े रहिए। लव रिया। रिया ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर लिखी है। साथ ही उन्होंने एक हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, यही रियलिटी है। रिया की इस पोस्ट पर अनुष्का दांडेकर, आपारशक्ति खुराना, डिएन पांडे समेत कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। रिया के प्रति सपोर्ट दिखाया है।
फैन्स ने भी रिया की इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा है कि हम सभी आपसे प्यार करते हैं और हम आपके साथ खड़े हैं। एक और फैन ने लिखा, “हां हम आपके साथ हैं, यहीं खड़े हैं, यहीं खड़े रहेंगे”। रिया चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आने वाली हैं। हालांकि, मेकर्स ने इस बात पर अभी कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है कि रिया फइल्म के प्रमोशन का हिस्सा रहेंगी या नहीं।