सुशांत सिंह राजपूत केस में विवादों में फसी रिया चक्रवर्ती एक वक़्त पर खूब सुर्ख़ियों में बनी हुई थी। उस दौरा एक्ट्रेस ने जेल सहित थाने में पूछताछ के लिए ढेरों चक्कर काटे हैं। वही हाई प्रोफाइल केस होने की वजह से रिया को एनसीबी से लेकर मीडिया तक का भरपूर सामना करना पड़ा था। वही उस दौरान रिया को बायकुला जेल में 28 दिन के लिए भी रखा गया था। जहां एक्ट्रेस के साथ जेल में रही सुधा भारद्वाज ने उनके जेल में बीते दिनों के बारे में खुलकर बात की। वही एक्ट्रेस ये 28 दिन की जेल की स्टोरी सुन आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दरअसल रिया के साथ जेल में सुधा भारद्वाज एक मानवाधिकार वकील और ट्रेड यूनियनिस्ट हैं। उन्हें भीमा कोरेगांव केस में गिरफ्तार किया गया था, मामले के तीन साल बाद साल 2021 में उन्हें जेल से रिहाई मिली थी।जहां हाल ही में सुधा ने एक मीडिया ग्रुप को दिए गए इंटरव्यू के दौरान सुधा ने रिया के जेल में बीते दिनों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि आखिर किस तरह एक्ट्रेस ने जेल में किसी भी तरह के नखरे नहीं दिखाए और साथ ही कैदियों के साथ मिल -जुलकर रहीं।
बता दे रिया को पुरे 28 दिन बाद तक जेल में रखा गया था। और फिर इसके बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया था।जहां 28 दिन के इस सफर की बात करते हुए सुधा ने बताया की एक्ट्रेस का जेल के दूसरे कैदियों के साथ काफी अच्छा व्यवहार था। कैदी भी रिया को बेहद पसंद करते थे। इतना ही नहीं जब रिया जेल से रिहा होने वाली थीं, तो सभी कैदी उन्हें गेट तक छोड़ने आए थे।
रिया चक्रवर्ती उस समय बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद उनके पास जो भी पैसे बचे थे, उनसे उन्होंने सभी कैदियों को मिठाई बांटी थी, साथ ही कैदियों की डिमांड पर एक्ट्रेस ने सभी के साथ डांस भी किया था।सुधा ने बताया की किसी भी युथ के इस तरह की परिस्थिति बेहद डिस्टर्बिंग होती हैं।
लेकिन रिया ने बड़े ही बहादुरी और हिमायत के साथ इन सारे परेशानियों का सामना किया था। वही रिया से जब कैदी जेल में मिलने आते तो वो इस बात का जिक्र भी करते थे की आपको पता हैं न की ये जगह किस तरह की हैं। लेकिन रिया इन कभी इन सारे बातों का मुद्दा नहीं बनाया और बड़ा ही डट के इन सरे चीजों को हैंडल किया।
वही उस वक़्त टीवी पर जहां देखो सिर्फ सुशांत सिंह का ही मैटर चल रहा हैं। और उस वक़्त भी न्यूज़ देख कर हम यही कहते थे की इन सारे चीजों में रिया को जबरदस्ती बली का बकरा बनाया गया हैं। साथ ही सुधा ने यह भी कहा की मुझे बहुत खुशी हुई थी कि रिया को मेन बैरेट में नहीं लाया गया।
उन्हें स्पेशल सेल में रखा गया था, ताकि वो टीवी न देखें, क्योंकि मेन बैरेक में लोग टीवी चालू रखेंगे। अपने बारे में हर समय मीडिया में सुनना बेहद डिस्टर्बिंग होता है, जिसे देखकर किसी को भी तकलीफ होती है।’