टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अनीता हसनंदानी ने बीती 9 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया है। अनीता और रोहित के माता-पिता बनने की इस खुशखबरी को उनके पति ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी,जिसके बाद से अब फैंस इनके बेटे की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अपने चाहने वालों को इंतजार खत्म करते हुए रोहित रेड्डी ने अपने बेटे की पहली झलक सभी के साथ शेयर की है।
अनीता हसनंदानी के बेटे के जन्म के बाद से ही फैंस अनीता और रोहित को लगातार बधाइयां मिल रही है। वहीं फैंस इन दोनों से बेटे का चेहरा दिखाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच रोहित ने बेटे की पहली झलक शेयर कर फैंस की उत्सकुता को और भी बढ़ा दिया है।
हाल ही में रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की एक स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए रोहित ने अपने बेटे की पहली झलक सभी को दिखाई है। वैसे इस फोटो में बेबी का केवल हाथ ही दिखाई दे रहा है जो रोहित की उंगली को पकड़े हुए है। पापा रोहित और उनके बेटे की यह हाथ वाली तस्वीर बेहद खूबसूरत है।
जब यह कपल अपने पहले बेटे के माता-पिता बने उस दौरान रोहित ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए एक फोटा भी शेयर की थी। तस्वीर में अनीता का बेबी बंप दिखाई दे रहा था। इस तस्वीर के कैप्शन में में रोहित ने लिखा-ओह ब्वॉय।
गौरतलब है अनीता हसनंदानी ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अपने बेबी होने की इस गुड न्यूज को सभी के साथ शेयर किया था कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि वो और रोहित अपने पहले बच्चे का वेलकम करने को तैयार हैं।