इन दिनों हर तरफ से ही खुशख़बरियाँ आ रही है। अब तक कई एक्ट्रेस अपने माँ बनने की खबर फैंस के साथ शेयर कर चुकी है। अब टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर पर भी खुशियों ने दस्तक दी है। अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया है। अनीता के पति रोहित रेड्डी ने बेटे के आने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम एक फोटो शेयर किया है जिसमें अनीता का बेबी बंप नज़र आ रहा है और वो लेटी हुई हैं। वहीं रोहित उनके गाल पर किस कर रहे हैं।
इस फोटे के बैकग्राउंड में एक छोटे से बच्चे की ब्लू टीशर्ट टंगी हुई दिख रही है जिस पर लिखा है ‘It’s a boy!’ फोटो के साथ कैप्शन में भी रोहित ने ये जानकारी दी है कि अनीता ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित के पोस्ट पर तमाम सेलेब्स कमेंट कर उन्हें पहली बार पेरैंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं।
डिलीवरी से पहले अनीता और रोहित की कुछ फोटोज़ सामने आई थीं जिनमें दोनों हॉस्पिटल में नज़र आ रहे थे। अनीता ने अपने पूरे प्रेग्नेंसी पीरियड को खुलकर एंजॉय किया है और इसमें उनके पति रोहित रेड्डी ने उनका पूरा साथ दिया। एक्ट्रेस की डिलीवरी से ठीक पहले के पलों को भी रोहित और अनीता ने यादगार बनाया है। डिलीवरी से पहले दोनों की कुछ फोटोज सामने आईं उसमें अनीता और रोहित एक दूसरे का हाथ पकड़े नज़र आ रहे हैं।
आपको बता दें कि अनीता और रोहित ने साल 2013 में शादी की थी। शादी के 8 साल बाद अनीता और रोहित पहली बार पेरैट्स बने हैं। अनीता ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सबको बताया था। 39 साल की उम्र में बनने को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था जिसके जवाब में रोहित ने कहा था कि हम अपने आने वाले बच्चे के लिए अपना बैंक बैलेंस अच्छा करना चाहते थे जिससे की बच्चे की परवरिश अच्छे से हो पाए। हमें फर्क नहीं पड़ता कौन क्या कहता है।