एक्शन से भरी फिल्मों का निर्देशन रोहित शेट्टी की पहचान बन चुके हैं। बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों के मास्टर माने जाने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने डिजिटल डेब्यू को तैयार हैं। रोहित 8 एपिसोड्स की एक वेब सीरीज में नज़र आएंगे जिसमें भरपूर एक्शन होने वाला है। यह वेब सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित एक पुलिस की कहानी होगी।
रोहित शेट्टी एक्शन-एडवेंचर शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ के साथ टीवी जगत में भी प्रवेश कर चुके हैं। फिल्म की टीम के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, ‘रोहित शेट्टी आठ एपिसोड की एक्शन थ्रिलर वेब सीरिज बनाने वाले हैं। यह सत्य घटनाओं से प्रेरित होगी।’ अभी तक इस वेब सीरीज के नाम की घोषणा नहीं कई गई है। रोहित फिलहाल अपनी फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर बिजी हैं जिसमें वे एक्टर रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित है।
यह प्रोजेक्ट एक कॉमेडी फिल्म का है। लॉकडाउन में मिले खाली समय में रोहित शेट्टी ने इसके स्क्रिप्ट पर काम किया है। इस फिल्म के बेसिक आइडिया को शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ शेयर किया है। जब से शेट्टी ने रणवीर सिंह को इस फिल्म के बारे में बताया है, वे फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
रोहित शेट्टी गोलमाल फ्रेंचाइजी और पुलिस जोनर से बाहर निकलकर कुछ खास करना चाहते हैं। फिल्म निर्माता के पास गोलमाल 5 का प्लॉट भी तैयार है। शेट्टी गोलमाल 5 की शूटिंग सूर्यवंशी की रिलीज के बाद शुरू करना चाहते थे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन से योजना टाल दी गई।