टीवी एक्ट्रेस रुबिका दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को शेयर करते दिखाई देती हैं। टीवी एक्ट्रेस रुबिका ने अपने साथ हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है यह वीडियो रुबिका की बड़ी बहन की शादी का है।
सामने वीडियो में रूबिका अपनी बहन की हल्दी और मेहंदी इंजॉय करते दिखाई दे रही है। इस वीडियो में रुुबिका को बिंदास डांस करते और इंजॉय करते देखा जा सकता है। बहन रोहिणी की मेहंदी पर रुबिका गाजरी रंग का लहंगा पहने नजर आई और एक्ट्रेस ने हल्दी के दिन पीले रंग का लखनवी कुर्ता पहना था।
रुबिका का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो पर फैंंस खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने शेयर करते हुए एक कैप्शन दिया है।कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘एंड द मेमोरीज बिगिंस फॉरएवर’।
सामने वीडियो में रुबिका अपनी बहन को किस करते हुए और प्यार से हल्दी लगाते हुए नजर आ रही है। तो वहीं अभिनव शुक्ला दोनों बहनों को अपने कैमरे में कैद करते दिखाई दे रहे हैं। सामने आई वीडियो को देख फैंस रूबिका के आउटफिट पर रिएक्ट कर रहे हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं।
बता दे, दिन-ब-दिन रुबिका की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है एक्ट्रेस को बिग बॉस 14 की विजेता के रूप में जाना जाता है। वही इस शो पर रुबिका के हस्बैंड अभिनव शुक्ला भी कंटेस्टेंट के तौर पर घर के अंदर गए थे इस बीच दोनों के बीच काफी तकरार हुई और मनमुटाव हुए जिसके बाद दोनों समझौता कर साथ रहने लगे। लिहाजा आज ये दोनों एक हैप्पी लाइफ जी रहे है।