बाहुबली अभिनेता प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मचा रही है और दूसरे दिन भी फिल्म ने देशभर में शानदार कलेक्शन किया। ‘बॉक्स ऑफिस इंडिया’ ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए फिल्म साहो का अब तक का कुल कलेक्शन पेश किया है।

हिंदी वर्जन में फिल्म साहो ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये से ओपनिंग के बाद दूसरे दिन करीब 23 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन दो दिन में 47 करोड़ हो गया है। बॉक्स ऑफिस पंडितों ने अनुसार फिल्म रविवार को और तगड़ा कलेक्शन ले सकती है।

सभी भाषाओं के वर्जन की बात की जाए तो फिल्म ने देशभर में पहले दो दिनों में 140 करोड़ का कलेक्शन किया है। फैंस में फिल्म साहो को लेकर जबरदस्त क्रेज़ है और माना जा रहा है, फिल्म का कलेक्शन 200 आंकड़ा पार कर जायेगा।
फिल्म भले ही क्रिटिक को खास पसंद ना आयी हो पर प्रभास का स्टारडम फैंस पर छाया हुआ है। बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात की जाए तो फिल्म साउथ की तीसरी ऐसी डब्ड फिल्म है जिसने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

लगभग 350 करोड़ के बजट पर बनी, साहो को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ फिल्माया गया था। फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीन्स खूब पसंद किये जा रहे है और श्रद्धा कपूर को भी फिल्म में काफी पसंद किया गया है।

बॉलीवुड में अब तक साहो के टक्कर की कोई फिल्म नहीं आयी है और ये बात भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में मदद करेगी। बाहुबली के बाद प्रभास की पॉपुलैरिटी इस फिल्म का बड़ा फैक्टर है। साथ ही फिल्म के पहले दो दिनों की सफलता भी फिल्म के बड़ी हिट होने की तरफ इशारा करता है।



Download Android App
Download iOS App




