BREAKING NEWS

आज का राशिफल (06 जून 2023)◾ओडिशा रेल हादसा : आप नेता सौरभ भारद्वाज ने CBI जाँच पर केंद्र सरकार साधा निशाना ◾महाराष्ट्र में शिवसेना और BJP मिलकर लड़ेंगी चुनाव, शिंदे ने शाह से की मुलाकात◾रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ओडिशा ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के बारे में पीएमओ को देंगे जानकारी◾जेपी नड्डा ने पूर्व सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग से की मुलाकात, बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां ◾सरकारी सूत्र से हुआ बड़ा खुलासा, सीएजी रिपोर्ट का चुनिंदा तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है, रेलवे जल्द ही संसद को जवाब देगा◾West Bengal Politics: बायरन बिस्वास की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, विधायक पद खारिज करने के लिए HC में याचिका दायर ◾नामीबिया के उप प्रधानमंत्री नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की - विदेश मंत्री एस जयशंकर◾ओडिशा हादसे में पीड़ितों से मिलेंगी पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ◾Pakistan: ‘इस साल अक्टूबर में होंगे चुनाव’, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किया ऐलान ◾विश्व पर्यावरण दिवस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा - 'पर्यावरण और मानव जाति परस्पर जुड़े हुए हैं'◾भारतीय नौसेना का जहाज सतपुड़ा इंडोनेशिया पहुंचा,बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास कोमोडो में लेगा भाग ◾पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया रेलवे की ड्यूटी पर लौटे, आंदोलन को लेकर कही ये बात ◾BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- "साजिश के तहत हिंदू लड़कियों को बरगलाया जा रहा है"◾यह पुल नहीं बल्कि बिहार सरकार की विश्वसनीयता है जो ढह गई - शाहनवाज हुसैन◾नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के कारण विपक्षी दलों की बैठक टली◾ भागलपुर पुल गिरने पर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बोले- "बिहार में भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण"◾TMC नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोलकाता हवाईअड्डे पर रोका,जून में ईडी कार्यालय में पेश होने का निर्देश◾बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल◾कर्नाटक के CM सिद्दारमैया का आरोप, कहा- भाजपा लोगों को मुफ्त बिजली योजना के दुरुपयोग के लिए उकसा रही है◾

मिसकैरेज के बाद अब पति संग हनीमून पर निकलेंगी Saba Ibrahim? शादी को हो चुके हैं 6 महीने

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ भी ननद सबा इब्राहिम अपने व्लॉगस के वजह से अब पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। सबा ने अब अपनी एक अलग पहचान बना ली है। जिसके चलते अब उनके लाखों फैंस है जो हमेशा ये जानना चाहते हैं कि सबा की ज़िन्दगी में क्या चल रहा है। हाल ही में उन्होंने अपने चाहने वालों को एक बेहद पर्सनल जानकारी दी थी। 

कुछ समय पहले सबा ने रिवील किया था कि उनका मिसकैरेज हुआ है। अब इस दर्द से वो उबरने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच अब खबर आई है कि सबा अपने पति सनी के साथ हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं। सबा ने कुछ दिन पहले ही अपना बच्चा खोया है। ऐसे में अब वो धीरे-धीरे  इस बुरे दौर से निकलने की कोशिश कर रही हैं। 

मन बहलाने के लिए वो अपने ससुराल भी लौट आईं। वहीं, अब लेटेस्ट व्लॉग में सबा ने कहा कि, शादी के 6 महीने बाद वो अब पति के साथ हनीमून जाने का सोच रही हैं। आपको बता दें, सबा इब्राहिम ने 6 नवंबर 2022 को सनी से निकाह किया था। हालांकि, शादी के बाद वो हनीमून पर नहीं गई। 

लेकिन अब फाइनली वो हनीमून की प्लानिंग कर रही हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में सबा और उनके पति सनी ने लोगों से इंडिया में मौजूद कुछ घूमने की जगह के बारे में पूछा। सबा का कहना है कि वे दोनों विदेश नहीं जाना चाहते, इसलिए इंडिया में ही कहीं घूमने की सोच रहे हैं। उनका मन था कि वो जयपुर जाए, लेकिन गर्मी की वजह से वो वहां नहीं जा पा रही हैं।

सनी बताते हैं कि वह लद्दाख, जम्मू-कश्मीर या मनाली भी जाने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन सबा को डर लगता है। हालांकि, वो जल्द ही कहीं घूमने जाएंगे। सबा ने व्लॉग में ये भी बताया कि मिसकैरेज के बाद से वो किसी से मिलना नहीं चाह रही थीं, लेकिन अब उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है। अब वो पास्ट को भूलकर आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा अब वो मेंटली भी अच्छा फील कर रही हैं, बस फिजिकली उन्हें थोड़ी कमजोरी है।