अजय देवगन ने सैफ़-करीना के बीच उम्र के अंतर पर मारा डायलॉग, सैफ़ ने दिया कुछ इस तरह का रिएक्शन

Summary :

बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सैफ अली खान और अजय देवगन की जोड़ी एक साथ जल्द ही फिल्म ‘तानाजी’ में नजर आने वाले हैं। लेकिन उससे पहले अजय देवगन

बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सैफ अली खान और अजय देवगन की जोड़ी एक साथ जल्द ही फिल्म ‘तानाजी’ में दिखाई देने वाले हैं। लेकिन उससे पहले अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ फिल्म रिलीज हो रही है जिसमें एक जगह सैफ अली खान और करीना दोनों का ही नाम आता है।

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का ट्रेलर खूब सुर्खियों में है। ट्रेलर को फैंस ने भी काफी ज्यादा पंसद किया है और सबसे ज्यादा तो इस फिल्म का एक फेमस हो चुका डायलॉग जो इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों का विषय बना हुआ है।

जो करीना कपूर खान और सैफ अली खान पर बेस्ड है। दरअसल इस फिल्म की कहानी एक कपल के बीच बड़े ऐज डिफरेंस पर आधारित है।रिलीज हुए इस ट्रेलर से साफ है कि फिल्म 50 साल के अजय देवगन और 25 साल की एक लड़की रकुल प्रीत की प्रेम कहानी है।

उम्र में इसी फासले को लेकर अजय देवगर का किरदार फिल्म में अपनी सफाई देते हुए कुछ ऐसे लोगों के नाम बताता है जिन्होंने उम्र में भारी अंतर के बाद शादी की और जिनकी शादी सफल रही है। इसी सिलसिले में अजय देवगन सैफ अली खान और करीना कपूर का नाम लेते है। 48 साल के सैफ से करीना उम्र में 10 साल छोटी है।

उम्र के फासले पर सैफ का जवाब

बता दें कि जब इस बारे में सैफ अली खान से सवाल किया गया तब सैफ अली खान ने इसे अच्छे स्पिरिट में लिया और इस संवाद को काफी कूल बताया। उन्होंने कहा,’अरे, यह अच्छा है, यार’ इसके साथ ही सैफ अली खान ने इस बात पर खुशी जताते हुए अजय देवगन अब ऐसे कूल रोल निभा रहे हैं।

मतलब जाहिर सी बात है कि सैफ अली खान को ‘दे दे प्यार दे’ की हुई इस बात से कोई दिकक्त नहीं है। वैसे सैफ-करीना और अजय देवगन तीनों एक साथ फिल्म ओंकारा में काम कर चुके हैं। बता दें कि अजय देवगन यह फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Desk Team