बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक बन रही है। फिल्म में साइना के रोल में परिणीति चोपड़ा निभा रही हैं। इस फिल्म के लिए परिणीति बहुत मेहनत कर रही हैं। खेल की बारीकियों को अच्छे से समझ रही हैं ताकि उनकी एक्टिंग में कोई कमी ना रह जाए। अब साइना ने परिणीति चोपड़ा की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
फोटो शेयर करते हुए साइना ने लिखा, "मेरे जैसी परिणीति चोपड़ा। आप बहुत प्यारी लग रही हैं।" इस फोटो में परिणीति चोपड़ा वाकई साइना नेहवाल की तरह ही दिख रही है। अब उनकी इस फोटो खूब पसंद भी किया जा रहा है।
फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही शुरू हुई है। साइना ने तब एक फोटो शेयर की थी और लिखा था, "जर्नी को यादगार बनाने की तैयारी चल रही है। मेरी और से टीम को बधाई।" तब से दोनों ही समय-समय पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
बता दे, फिल्म में साइना के खेल और हर मैच के बारे में दिखाया जाएगा। वही परिणीति ने कहा कि किसी भी मुश्किल शॉट के लिए वो बॉडी डबल का इस्तमाल नही करेंगी। फिल्म के दौरान परिणीति के कंधे पर भी चोट लगी थी। लेकिन समय-समय पर परिणीति फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।