शायद बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी इस सवाल का जवाब दे देकर थक गए होंगे की वो शादी कब करेंगे। ये सवाल उनसे हर प्रेस कांफ्रेंस और शो वगैरह में पुछा जाता है पर बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा ने सलमान की जिंदगी से जुड़े इस अहम् सवाल के राज़ से पर्दा उठा दिया है।
आईये जानते है की रेखा ने क्या कहा सलमान के बारे में। सलमान ने शादी क्यों नहीं की या सलमान शादी क्यों नहीं करना चाहते इस रहस्मयी सवाल का जवाब अपनी अदाओ से सब का दिल जितने वाली अभिनेत्री रेखा ने दे दिया है जब वो हाल ही में बिग बॉस के सेट पर पहुंची।
इस सवाल का जवाब रेखा ने “बिग बॉस” के सेट पर ही दे दिया है, एक एपिसोड में रेखा ने सलमान खान के साथ थी। इस शो में जब भी बात सलमान की शादी को लेकर आती थी तब रेखा ने बोला की इस सवाल का जवाब उनके पास है की सलमान ने अभी तक शादी क्यों नहीं की है।
इस पर रेखा ने कहा की जब सलमान खान करीब 4 से 5 साल के होंगे तब वे सुबह के समय बांद्रा के इलाके में मोर्निंग वोक करने के लिए जाती थी उस समय में “मान बाबा” (आपको बता दे की रेखा सलमान को प्यार से इस नाम से बुलाती थी) मेरे पीछे पीछे घुमने के लिए आते थे, बाद में घर पर लौटते वक्त सलमान अपनी माँ को बोला करते थे की वे बड़े हो कर मुझसे शादी करना चाहेंगे।
इसीलिए सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है। शो के सेट पर सलमान ने रेखा के साथ खूब मस्ती की। सलमान अभिनेत्री रेखा की काफी इज़्ज़त करते है और उन्होंने कबूल किया की वो बचपन से रेखा को काफी पसंद करते थे।
साथ ही सलमान ने बताया की रेखा के अभिनय के वो पुराने फैन है। सलमान की शादी को लेकर रेखा ने जब ये जवाब दिया तो सलमान भी शरमाये बिना नहीं रह पाए थे।
हाँ इतना जरूर है की सलमान से क़ुबूल जरूर किया की रेखा पर उनका क्रश काफी पुराना है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।