कपिल शर्मा ने शादी के बाद एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री में वापसी की है और उनका कपिल शर्मा शो एक बार फिर दर्शकों को हंसाने गुदगुदाने वापस आ गया है। उनकी ये वापसी उनके फैन्स के लिए बेहद सुखद एहसास लेकर आई और लोगों ने माना की कपिल शर्मा शो वीकेंड का खास हिस्सा है।
शादी के तुरंत बाद कपिल की ये वापसी बेहद शानदार रही और पहला शो बेहद ही मजाकिया रहा जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने शिरकत की और शो में खूब एन्जॉय किया।
शो के दौरान कपिल शर्मा ने सलमान खान से सवाल किया की वो अब तक सिंगल क्यों है और इस सवाल पर सलमान ने एक बेहद मजाकिया घटना सुने की उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की।
शादी का सवाल सलमान के सामने पहले भी कई बार आया है और इस बार भाईजान ने बताया की संजय दत्त की वजह से उन्होंने आजतक शादी नहीं की है। जी हाँ ये जवाब बेहद चौंकाने वाला था क्योंकि किसी को समझ नहीं आया की आखिर संजय दत्त सलमान की शादी न होने की वजह कैसे बने।
सलमान खान ने इस मजाकिया किस्से में साफ़ किया की एक बार संजय दत्त किसी पार्टी के दौरान सलमान खान से मिले और उन्हें शादी करने के लिए मनाने लगे। संजय उन्हें खूब मना रहे थे की अब तो शादी कर ही लो।
संजय दत्त ने सलमान को बताया उनकी जिंदगी में शादी सबसे खास बात है और हर इंसान को शादी जरूर करनी चाहिए। सलमान खान उनकी बातें समझ ही रहे थे की इतने में संजय दत्त की पत्नी का कॉल आता है।
संजय की पत्नी का कॉल आते ही संजय तुरंत सलमान खान को छोड़कर वहां से निकल गए और जाते जाते सिर्फ इतना कहा ” भाईजान, एक सेकंड ” , इसके बाद संजय पार्टी से ही गायब हो गए थे। इस घटना के होते ही सलमान को ये जरूर समझ आ गया कि कुछ भी करना है पर शादी नहीं करनी है।
देखिये विडियो :
https://www.instagram.com/p/BsFXPomgCrX/?utm_source=ig_embed


Download Android App
Download iOS App









