बॉलीवुड अभिनेता इन दिनों अपने आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त है और आये दिन वो फिल्म को लेकर कोई न कोई अपडेट फैंस एक साथ शेयर करते रहते है। हाल ही में सलमान खान रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे। इस दौरान दबंग 3 की एक्ट्रेस साई मांजरेकर भी उनके साथ थी।

सलमान खान और साई मांजरेकर ने पार्टी के दौरान मीडिया को पोज़ दिए पर इसी दौरान कुछ ऐसा हुए की सलमान का गुस्सा भड़क गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स पाने रिएक्शन इस वीडियो पर दे रहे है।

दरअसल जब सलमान खान और साई एक साथ पोज़ दे रहे थे तभी सलमान खान के एक फैंस ने अचानक सलमान खान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। फैन की ये हरकत सालमन खान के फैन को नागवार गुजरी और उनका गुस्सा भड़क गया।

सलमान के बॉडीगॉर्ड ने तुरंत फैन को वहां से हटा दिया पर सलमान खान इस हरकत पर गुस्से में आपत्ति जताते रहे। सलमान खान ने इस के बाद एक बार फिर साई के साथ तस्वीरें खिंचवाई और फिर अपने स्टाफ के साथ वहां से निकल गए।
सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही खूब वायरल हो गया है। बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और यूजर्स ने इसपर कई अलग अलग तरह के रिएक्शन दिए है।

जहां एक तरफ कुछ फैंस ने सलमान खान से ऐटिटूड कम करने के लिए कहा, तो कुछ ने सलमान को ट्रोल भी किया। यूजर्स का कहना है सलमान फैंस की वजह से स्टार है और उन्हें अच्छे से पेश आने की जरुरत है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ ईद 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान खान फिल्म राधे की शूटिंग की तैयारी भी शुरू कर चुके है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पटानी मुख्य रोल में नजर आएंगी।



Download Android App
Download iOS App



