सलमान खान ने ‘मैंने प्यार किया’ के आइकोनिक Kiss सीन को कोरोना ट्विस्ट के साथ किया रीक्रिएट

Summary :

सुपरस्टार सलमान खान ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को कोरोनावायरस महामारी के बारे में जागरूक करने के लिए फिल्मी अंदाज का सहारा लिया है। उन्होंने 1989 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के एक रोमांटिक दृश्य को कोरोना ट्विस्ट के साथ रीक्रिएट किया है।

पूरा देश इस समय कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है और पूरे देश में 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित किया गया है। केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकारें भी नागरिकों को इस वायरस से बचने के लिए ऐतिहात बरतने और सुरक्षित रहने के लिए अपील कर रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिये जगररोकता सन्देश देने में पीछे नहीं है। 
सुपरस्टार सलमान खान ने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को कोरोनावायरस महामारी के बारे में जागरूक करने के लिए फिल्मी अंदाज का सहारा लिया है। उन्होंने 1989 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के एक रोमांटिक दृश्य को कोरोना ट्विस्ट के साथ रीक्रिएट किया है। 
सलमान ने ‘मैंने प्यार किया’ के पुराने और नए रीक्रिएट वीडियो को शेयर किया। फिल्म के दृश्य में सलमान शीशे पर लगे लिपस्टिक मार्क को किस कर रहे हैं जो फिल्म में भाग्यश्री का लिपस्टिक मार्क है। ये सीन एक आइकोनिक सीन माना जाता है और खूब सुर्ख़ियों में रहा था। 
अभिनेता ने 30 साल बाद उस दृश्य को रीक्रिएट किया है, लेकिन इस बार वह लिपस्टिक मार्क को किस करने के बजाय सैनिटाइजर और कपड़े से पोंछते करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस ने भी इस वीडियो पर अपने – अपने रिएक्शन दिए है। 
उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘अगर एमपीके अब रिलीज होती..। ईस्टर की शुभकामनाएं। फोकस बनाए रखें और मजबूत बने रहें।’ बता दें, सलमान खान इन दिनों अपने मुंबई वाले घर से दूर पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में रह रहे है। सलमान आये दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए नए – नए अपडेट्स शेयर करते रहते है। 
हाल ही में सलमान खान ने इस कोरोना संकट में मदद के लिए आगे आते हुए 25000 दिहाड़ी मजदूरों की सहायता का ऐलान किया था। इस सहायता के लिए सलमान खान की टीम ने काम शुरू कर दिया है। मजदूरों को जरुरत की चीजें पहुंचाने के साथ – साथ सलमान खान जरूरतमंद लोगों के खातों में पैसे ट्रांसफर करने शुरू कर दिए है।  

Ujjwal Jain