सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रूथ को लेकर चर्चा में हैं। अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में सलमान खान बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म को महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म का यह फर्स्ट लुक जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।
फ़िल्म में आयुष को सपोर्ट करने के लिए ख़ुद सलमान ख़ान एक ख़ास भूमिका निभा रहे हैं। सलमान ने सोमवार को सोशल मीडिया में फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक वीडियो शेयर किया, जिसमें आयुष बॉलीवुड दबंग पर अटैक करते दिख रहे हैं।
अंतिम- द फाइनल ट्रुथ में सलमान ख़ान एक सिख अवतार में दिखेंगे। सलमान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसकी शुरुआत में आयुष टॉपलेस नज़र आ रहे हैं। उनकी जिम बॉडी में उभरी हुई मसल्स और एब्स साफ़ दिख रही हैं। फ्रेम में स्लो मोशन में सलमान ख़ान की एंट्री होती है। सलमान भी टॉपलेस हैं और उनकी मसल्स उनके तेवरों को दिखा रही हैं। इस वीडियो के साथ सलमान ने लिखा- अंतिम बिगिंस।
अंतिम- द फाइनल ट्रुथ को भी सलमान की कम्पनी सलमान ख़ान फ़िल्म्स ही प्रोड्यूस कर रही है। इस एक्शन ड्रामा के लिए आयुष ने अपना ज़बरदस्त मेकओवर किया है। डेब्यू फ़िल्म में डांडिया खेलने वाले प्रेमी के रूप में दिखे आयुष इस बार ज़बरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। इसके लिए उन्होंने जिम में जमकर पसीना बहाया है। फिजीक से लेकर हेयरस्टाइल, सब कुछ बदल दिया है। फ़िल्म अगले साल रिलीज़ हो सकती है।