हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दिल दहला देने वाली खबर आई है। जिसे सुनने के बाद आपकी आंखे भी जरूर नम हो जाएंगी। क्योंकि सम्मोहनम फिल्म एक्टर अमित पुरोहित की मृत्यु हो गई है। ये बेहद दुखद खबर अभिनेता सुधीर बाबू ने सोशल मीडिया के जरिए साझा करके बताई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि अमित पुरोहित का निधन हो गया है।
अमित पुरोहित साल 2018 में आई फिल्म सम्मोहनम में बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के अपोजिट दिखाई दिए थे। उन्होंने इस फिल्म में अदिति राव हैदरी के एक्स बॉयफ्रेंड का रोल अदा किया था। साउथ सिनेमा ने एक होनहार कलाकार को खो दिया है क्योंकि वह अब उनके बीच नहीं हैं इतनी कम उम्र में उनके निधन से सभी को काफी ज्यादा धक्का लगा है और पूरे साउथ सिनेमा में शोक की लहर है। अदिति राव हैदरी ने भी अमित को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं
बता दें कि सुधीर बाबू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता को श्रद्घांजलि दी है। साथ ही लिखा कि अमित पुरोहित की मृत्यु की खबर से दुखी हूं। उन्होंने फिल्म साममोहनम में समीरा के पूर्व प्रेमी की भूमिका निभाई थी। यह बहुत ही मिलनसार लड़का और हमेशा हर शॉट के लिए अपना 100 प्रतिशत देता था। एक बेहद अच्छे कलाकार और युवा ने हम सभी का साथ काफी जल्दी छोड़ दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले।
अमित पुरोहित के निधन पर कई सारे स्टार्स और उनके फैंस ने उन्हें ट्विटर पर श्रद्घांजलि अर्पित की है। सम्मोहनम के निर्देशक मोहनकृष्ण इंद्रगति भी प्रतिभाशाली अभिनेता के आकस्मिक निधन से दुखी हैं और उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। अमित पुरोहित, एक सज्जन, अच्छे व्यवहार वाले और बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक थे, जिनके साथ मैंने काम किया है और एक उदार व्यक्ति था !!! अमित, मैं तुम्हें याद करूंगा, यार. मैं जल्द ही आपको फिर से कास्ट करने के बारे में सोच रहा था। मे यू रेस्ट इन इन भाई।
अमित पुरोहित एक प्रतिभाशाली अभिनेता थे उनकी मौत का कारण अभी भी अज्ञात है।उन्होंने पंख, बिजुका, आलाप, आदि फिल्मों में अभिनय किया था।