सानिया मिर्ज़ा की बहन अनम मिर्ज़ा कर रही है अजहरुद्दीन के बेटे, असद को डेट

Summary :

इन दिनों जैसे मानों की सेलिब्रिटी की शादी का मौसम चल रहा हो। अभी हाल ही में कई सारे बॉलीवुड कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं वहीं इस लिस्ट

इन दिनों जैसे मानों की सेलिब्रिटी की शादी का मौसम चल रहा हो। अभी हाल ही में कई सारे बॉलीवुड कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं वहीं इस लिस्ट में सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा का नाम भी जुड़ता दिखाई दे रहा है। बता दें कि अनम मिर्जा की 2016 में हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में अकबर रशीद से शादी हुई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा खास चल नहीं सका और उन दोनों की शादी टूट गई।

तलाक होने की वजह अभी समाने नहीं आई है लेकिन अनम अपनी बहन सानिया मिर्जा की स्टाइलिस्ट हैं और वह अपना फैशन आउटेट भी चलाती हैं। बता दें कि अनम मिर्जा की शादी बड़ धूम-धाम से हुई थी जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत करी थी।

ऐसा लगता है कि अनम मिर्जा दूसरी शादी के लिए हैं तैयार

अब ऐसा लग रहा है कि अनम मिर्जा अपनी दूसरी शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। खबरें यह भी हैं कि अनम मिर्जा भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद को डेट कर रही हैं।

ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आप खुद उनकी मिर्जा परिवार के साथ फोटोज देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। जी हां असद अक्सर मिर्जा परिवार के साथ ज्यादा टाइम बिताते हुए दिखाई दे जाते हैं।

बीते 24 फरवरी 2019 को अनम मिर्जा ने अपना जन्मदिन सेलिबे्रट किया है। वहीं असद ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अनम मिर्जा के लिए बेहद सुंदर तस्वीर पोस्ट कि थी जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया था। ‘हैप्पी बर्थडे टू दा मोस्ट अमेजिंग पर्सन इन मय लाइफ ‘

यहाँ पढ़े इंस्टाग्राम पोस्ट:https://www.instagram.com/p/BuQtAHoAqQr/?utm_source=ig_embed

 

वहीं असद ने अनम मिर्जा और सानिया मिर्जा के साथ इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा दो खूबसूरत महिलाओं के बीच।

यहाँ पढ़े इंस्टाग्राम पोस्ट:https://www.instagram.com/p/Bt8jEhnAi1L/?utm_source=ig_embed

अब इन तस्वीरों को देखकर तो ऐसा अंदेशा मिल रहा है कि असद अपना ज्यादा समय मिर्जा परिवार में बिताते हैं मिर्जा परिवार भी असद के साथ बेहद खुश हैं और उन्होंने असद का अपने परिवार में स्वागत किया है। वहीं सानिया मिर्जा ने भी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन परिवार दिया है। जिसको सानिया ने एक दिल वाले इमोजी के साथ साक्षा किया है।

यहाँ पढ़े इंस्टाग्राम पोस्ट:https://www.instagram.com/p/BunpFP1HfiW/?utm_source=ig_embed

Desk Team