बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटोरती है पर इस बार उनसे जुडी बेहद दुखद खबर सामने आयी है। खबर के अनुसार त्रिशाला दत्त के बॉयफ्रेंड की अचानक मौत हो गयी है। इस हादसे ने त्रिशला को तोड़ कर रख दिया है।
.jpg)
आपको बता दें त्रिशला काफी समय से अपने इटैलियन बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थीं। बताया जा रहा है की बीते मंगलवार 2 जुलाई को त्रिशला के बॉयफ्रेंड की मौत हुई है।
.jpg)
त्रिशला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट डाला है जिसमे उनका दर्द साफ़ झलक रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा तुम्हारे जाने से मेरा दिल टूट गया है और मेरा ख्याल रखने, प्रोटेक्ट करने और मुझे इतनी ख़ुशी देने के लिए शुक्रिया।
.png)
त्रिशला ने आगे लिखा , ” तुम्हारे साथ में जितना खुश थी उतना कहीं नहीं थी। तुम्हे अपना बनाकर में दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बन गई थी। तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगे। मैं तुम्हे बेहद प्यार करती हूँ और हमेशा तुम्हे याद रखूंगी। जब तक कि हम दोबारा नहीं मिलते। हमेशा के लिए तुम्हारी। तुम्हारी बेला मिया।
.png)
आपको बता दें त्रिशला सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें जरूर शेयर करती थी पर उन्होंने कभी उनके बारे में ज्यादा बताया नहीं। सिर्फ सोशल मीडिया पर ये जानकारी उन्होंने शेयर की थी की उनका बॉयफ्रेंड इटैलियन है।
.png)
सोशल मीडिया पर काफी ऐसी तस्वीरें है जिसमे वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक डेट्स पर नजर आती है। आपको बता दें त्रिशला दत्त संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा रिचा शर्मा के बेटी हैं। त्रिशाला का जन्म 1988 में हुआ था।
.png)


Download Android App
Download iOS App



