सपना चौधरी ने बताया फिटनेस का राज, ठन्डे पानी को छोड़कर फॉलो करती है खास डाइट प्लान

Summary :

सपना चौधरी ने अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में कई बातें शेयर की जिसमे उन्होंने अपनी फिटनेस का राज भी बताया और साथ ही अपने मेकओवर की टिप्स भी साझा की।

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी बीते कुछ समय ने अपने बदले लुक और अंदाज के लिए काफी सुर्ख़ियों में रही है और टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से आने के बाद से उन्होंने अपने मेकओवर पर काफी काम भी किया है। सपना चौधरी ने अपना वजह भी काफी कम किया है।

सपना चौधरी

बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल जिंदगी के बारे में कई बातें फैंस के साथ शेयर की जिसमे उन्होंने अपनी फिटनेस का राज भी बताया और साथ ही अपने मेकओवर की टिप्स भी साझा की।

सपना चौधरी

सपना चौधरी ने बताया की उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए पहले से काफी ज्यादा वजन कम किया है। वो रोजाना जिम जाती है और वर्क आउट के साथ डाइट प्लान भी फॉलो करती है। खुद को फिट और स्लिम रखने के लिए सपना चौधरी ने ठंडा पानी तक पीछा छोड़ दिया है।

सपना चौधरी

सपना चौधरी ने बताया की खुद को फिट रखने के लिए आपको इच्छाशक्ति रखनी बहुत जरूरी है। उन्होंने अपनी आदतों को काफी कण्ट्रोल किया है और चटपटा मसालेदार खाना छोड़ कर बॉयल्ड चिकन, पनीर और खूब सारा पानी पी रही हैं।

सपना चौधरी

आपको बता दें सपना चौधरी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय है और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में तो उन्होंने ज्यादा नहीं बताया पर इतना जरूर कहा की अब उनका फिल्म इंडस्ट्री में सफर अच्छा और लंबा चलने वाला है।

सपना चौधरी

सपना से जब उनके लाइफ ड्रीम के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा की उनका ड्रीम है की वो हरियाणा में एक प्रोडक्शन हाउस खोले क्योंकि अभी हरियाणा में कोई भी प्रोडक्शन हाउस नहीं है और ना ही कोई सुविधा है।

सपना चौधरी

सपना ने आगे बताया की हरियाणा में प्रोडक्शन हाउस खुलने से मॉडल्स को जमीन पर नहीं बैठना पड़ेगा और मैन से लेकर वैनिटी वैन समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। हरियाणा में बहुत सारा टैलेंट है पर सुविधाओं की कमी के चलते ये बाहर नहीं आ पाता।

फिल्म गली बॉय के MC Sher यानी सिद्धांत चतुर्वेदी के मुरीद हुए बिग बी, लिखा तारीफ भरा पत्र

Desk Team