सपना चौधरी के चाहने वालों के लिए एक बेहद निराश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। वैसे इस खबर को जान लेने के बाद हरियाणवी स्टार के डाई हार्ड फैंस तो परेशान होना बनता है। खैर, अब और ज्यादा परेशान नहीं करते हुए आपको बताते हैं कि सपना चौधरी ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। जी हां, आपने सही सुना। सपना को यह फैसला कुछ परेशनियां झेलने के चलते लेना पड़ा है।
डांसर की बिगड़ी तबीयत…
अपने सोशल मीडिया से अलविदा कहे देने की खबर को सपना चौधरी ने खुद अपने इंस्टा पोस्ट साझा करके दी है। सपना अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखती हैं- राम राम, तबीयत ठीक ना होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी। माफ करना। जल्द मिलेंगे। अब सपना का ये पोस्ट सामने आते ही फैंस उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं। जी हां, फैंस के इस खबर को सुन लेने के बाद वो अब सपना की सेहत की चिंता कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का ये सोचकर बुरा हाल है कि अब सपना चौधरी उन्हें एंटरटेन नहीं करेंगी।
गौरतलब है, सपना चौधरी सोशल मीडिया की दुनिया में खासा एक्टिव रहती हैं। देसी क्वीन अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और मजेदार रील साझा करती रहती हैं। यही नहीं सपना की हर पोस्ट शेयर होते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। वैसे सपना चौधरी की कातिलाना तस्वीरों को देख तो कई लोगों का दिन बनता था।
लेकिन, सपना की तबीयत की बुरी खबर सुनकर फैंस एक पल को सोच रहे है कि अब वो सपना कि झलक कैसे पा सकेंगे। वैसे सपना ने सोशल मीडिया से कितने दिनों का ब्रेक लिया है इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। बस इतना है कि आपको कुछ दिन सपना सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं दिखेंगी।
खबर है कि सपना चौधरी की मध्य प्रदेश के सतना में लाइव शो के दौरान तबीयत खराब हुई है। दरअसल, सपना चौधरी स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस दे रही थी कि तभी उनके पेट में जोर से दर्द हुआ। ऐसे में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सपना घर पर ही अपना ध्यान रख रही हैं। और शायद यही वजह है कि सपना कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दुरी बनाने का फैसला किया है।