बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक है और आये दिन उनकी कोई न कोई तस्वीरें – वीडियोस वायरल होते रहते है। सारा न सिर्फ अपनी फिल्मों के अपडेट्स बल्कि निजी जिंदगी से जुडी जानकारियां भी फैंस के साथ शेयर करती रहती है।

हाल ही में सारा ने अपने बचपन की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सारा ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी हुई है और वे कैमरे के पास खड़ी हुई हैं। सारा, इसमें बेहद क्यूट दिखाई दे रही हैं। फैंस ने भी इस तस्वीर को खूब प्यार दिया है।
इसके अलावा सारा अली खान हाल ही में अपनी मां के साथ शनिदेव के मंदिर भी पहुंची थी। इस दौरान सारा सफ़ेद सूट में दिखाई दी और बेहद खूबसूरत लग रही थी। मंदिर दर्शन के बाद सारा अली खान ने फैंस से तो मुलाकात नहीं की पर कैमरे के लिए खूब पोज़ दिए।
ये पहला वाक्या नहीं है जब सारा अली खान किसी मंदिर पहुंची हो। इससे पहले भी सारा कई बार न सिर्फ मंदिर बल्कि चर्च , गुरुद्वारा और मस्जिद आदि में जा चुकी है और उन्होंने खुद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर मानवता को बढ़ावा देने का काम किया है।
सारा की ये सादगी फैंस को काफी पसंद आती है और सिल्वर स्क्रीन के अलावा निजी जिंदगी में एक्ट्रेस का ये बेबाक अंदाज भी खूब भाता है। सारा अली खान बॉलीवुड में भले ही अभी सिर्फ दो ही फिल्म पुरानी है पर उनकी फैन फॉलोविंग बेहद जबरदस्त है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सारा अली खान जल्द कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आजकल – 2 में नजर आने वाली है। ये फिल्म वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज़ होने जा रही है। इसके अलावा सारा वरुण धवन के साथ कुली नं – 1 की रीमेक में भी काम कर रही है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



