स्टेज पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आयी सारा अली खान, वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भले ही अभी सिर्फ दो फिल्म पुरानी हो पर अभी से उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे सारा स्टेज पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भले ही अभी सिर्फ दो फिल्म पुरानी हो पर अभी से उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे सारा स्टेज पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही है।  
यह वीडियो आईफा अवॉर्ड समारोह (IIFA Awards 2019) का है और इस वीडियो को कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।  इस वीडियो में सारा अली खान  स्टेज पर धमाकेदार डांस से कहर बरपा रही हैं। 

सारा अली खान  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आये दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती है। हाल ही में सारा ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमे वो अपनी फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ के गाने ‘स्वीटहार्ट’ पर डांस करती दिख रही है। 

View this post on Instagram

Hamara pehla gaana ?????? ?

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

सारा अपने फिटनेस वीडियोस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है और उनकी फिटनेस जर्नी भी काफी मोटिवेशनल है। फिल्मों में आने से पहले सारा अली खान का वजन काफी अधिक था, पर उन्होंने खुद को शानदार तरीके से ट्रांसफॉर्म किया है। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सारा इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ लव आजकल 2 और वरुण धवन के साथ ‘कुली नंबर 1’ की रीमेक में काम कर रही है। इस फिल्म में सारा पहली बार कॉमेडी करती नजर आएंगी। 

Ujjwal Jain