बिग बॉस 13 : सीजन 9 के विनर प्रिंस नरूला ने असीम रियाज के सपोर्ट में शेयर किया ये शानदार वीडियो

Summary :

असीम रियाज़ ने बिग बॉस में आने के बाद से ही खूब लोकप्रियता हासिल की है। फैंस के साथ साथ शो के होस्ट सलमान खान और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट गौहर खान ने भी असीम की खूब तारीफ की है।

बिग बॉस 13 अच्छे और बुरे दोनों कारणों के लिए दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है । रोजाना बिग बॉस के घर में अंदर कोई न कोई विवाद देखने को मिलता है। इस बार शो में ज्यादातर कंटेस्टेंट टीवी इंडस्ट्री के ही है और इन कन्टेस्टेंटों का बड़ा फैन बेस भी है।

 
चाहे वह रश्मि देसी हो, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा या देवोलीना भट्टाचार्जी, लगभग हर स्टार घर – घर में जाना पहचाना चेहरा है। वहीं कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी है जो पहले इतने मशहूर नहीं थे पर अब सेलिब्रिटी बन गए है। 
नए – नए सेलिब्रिटी बने कंटेस्टेंट में से एक है जम्मू और कश्मीर के मॉडल, असीम रियाज़ है। इस हैंडसम हंक ने बिग बॉस में आने के बाद से ही खूब लोकप्रियता हासिल की है। फैंस के साथ साथ शो के होस्ट सलमान खान और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट गौहर खान ने भी असीम की खूब तारीफ की है। 
अब, असीम ने एक और सेलिब्रिटी फैन बना लिया है, ये कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 9 के विजेता प्रिंस नरूला हैं। रियलिटी किंग प्रिंस विवादास्पद शो बिग बॉस में असीम रियाज के अब तक के परफॉरमेंस की तारीफ करते हुए एक वीडियो शेयर किया है और ये वीडियो असीम के फैंस को भी ये तारीफ खूब पसंद आ रही है। 
हाल ही में, प्रिंस ने पत्नी युविका चौधरी के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमे प्रिंस असीम रियाज़ की सराहना और समर्थन कर रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं, “मुझे असीम रियाज़ बहुत पसंद हैं। वह गेम बहुत अच्छा खेल रहा है। जबकि अन्य लोग पहले से ही जाने-पहचाने चेहरे हैं। 
प्रिंस ने अपने वीडियो में आगे कहा , ‘उसने बिग बॉस के घर में आने के बाद अपना नाम बनाया है। वह ऐसा व्यक्ति है जो हमेशा स्टैंड लेता है। उनकी राय को आवाज देता है। कहीं न कहीं मैं खुद को उनमें देखता हूं। ” यह वीडियो सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। 
देखिये वीडियो :

बिग बॉस में असीम की बात की जाए तो हाल ही में वो पारस छाबड़ा के साथ अपने टिफ़ के लिए काफी सुर्ख़ियों में है। इस लड़ाई में असीम रियाज़ को काफी भद्दे कमैंट्स का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि सोशल मीडिया मप्र असीम को फैंस से काफी सपोर्ट और प्यार मिल रहा है। 

Ujjwal Jain