सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए समलैंगिकता को अपराध के श्रेणी में रखने वाली धारा 377 को अवैध करार दे दिया है। सेक्शन 377 के अवैध करार दिए जाने के बाद से ही पूरे देश में जश्न का महौल बना हुआ है।
https://twitter.com/ANI/status/1037588751931736064बॉलीवुड सितारों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की है। निर्देशक Karan Johar ने भी ट्वीट किया है। ऐतिहासिक फैसला। बहुत गर्व है। समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है।
https://twitter.com/karanjohar/status/1037587979265564672Karan Johar ने भी ट्वीटर अकाउंट पर इस फैसले पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा है कि इंसानियत और सामान हक के इस फैसले पर वो बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। करण ने इस पोस्ट के साथ इन्द्रधनुषी झंडे की तस्वीर भी शेयर की है जो LGBT समुदाय का प्रतीक है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपनी फ़िल्मों के ज़रिये कई बार समलैंगिकता को पर्दे पर पेश किया है, यह बात अलग है कि कुछ लोगों ने इन फ़िल्मों का जम कर विरोध भी किया है। 'फायर', 'अलीगढ़', 'कपूर एंड सन्स', 'मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ', 'माय ब्रदर निखिल', 'बॉम्बे टॉकीज़ जैसी कई फ़िल्में इस लिस्ट का हिस्सा हैं। खैर, देखिये कैसे सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की ख़ुशी सभी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ज़ाहिर की है।

फ़रहान अख्तर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर सेक्शन 377 को अलविदा कहा है और हैशटैग के ज़रिये ये भी लिखा है कि प्यार प्यार है, अब कोई भेदभाव नहीं होगा।
https://twitter.com/FarOutAkhtar/status/1037593200402153472 अभिषेक बच्चन ने भी बड़े ही सिंपल तरीके से सिर्फ इन्द्रधनुष के इमोटिकॉन को शेयर करते हुए इस फैसले पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है। https://twitter.com/juniorbachchan/status/1037585675699159040 रणवीर सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इन्द्रधनुष के इमोटिकॉन के साथ लिखा है, 'Love For All' https://twitter.com/RanveerOfficial/status/1037612288268746752 https://twitter.com/ReallySwara/status/1037591124075003904कोर्ट के फैसले से सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि पूरा देश खुश है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अंग्रेजों के जमाने के कानून को अवैध करार देते हुए सेक्शन 377 को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया। कोर्ट ने कहा कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है। देश में सभी को समानता का अधिकार है।
https://twitter.com/ANI/status/1037589003975970816सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने फैसले में कहा कि देश में सबको सम्मान से जीने का अधिकारी है। समाज को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। पुरानी धारणाओं को छोड़ना होगा।
