इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बिजी कोई और अभिनेत्री नहीं बल्कि आलिया भट्ट है। वो एक के बाद एक अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वैसे आलिया अपनी लाइफ में चाहे जितनी मर्जी बिजी क्यों न हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

जी हां वैसे तो आलिया जितनी ज्यादा खूबसूरत है उतनी ही बेहतरीन उनकी एक्टिंग भी है। वैसे यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि आलिया अपने फैंस के दिलों पर राज करती है तभी तो अपने जबदस्त फैशन सेंस से सभी को हैरान कर देती हैं। पिछले दिनों आलिया ने एक बेहद बोल्ड फोटोशूट अपने फैंस के साथ साझा किया था।

लेकिन अब एक बार फिर से आलिया ने अपना एक और नया लुक शेयर किया है जो कि उनके चाहने वालों को काफी ज्यादा पंसद आ रहा है। तो आइए आपको दिखाते हैं….
.jpg)
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की है जोकि उनके फैंस बहुत पंसद कर रहे हैं। इन फोटोज में आलिया का रेट्रो लुक बेहद कमाल का लग रहा है। सफेद रंग के रंगीन ब्लेजर पहने आलिया नजर आ रही हैं। इस ब्लेजर को प्रबल गौरंग ने डिजाइन किया है।

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लाल रंग के फ्लेयर्ड पैंट के साथ इसे मैचिंग किया है साथ ही उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए नीले रंग की चमकीली ब्लॉक हील्स भी कैरी की हुई है जो उनके पूरे लुक को बेहद आकर्षक बना रही है। उनका ये लुक किसी लेडी बॉस से कम नहीं दिखा। आलिया भट्ट का ये ताजा लुक स्टनिंग लग रहा है।

बता दें कि आलिया इस फोटोशूट से पहले एक और हाल ही में अंडर वॉटर फोटोशूट करवा कर कोहराम मचा चुकी हैं। अंडर वॉटर फोटोशूट में आलिया ने कई बेहतरीन पोज दिए। जिसके बाद उनकी बिकनी तस्वीरें खूब वायरल हुई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही फिल्म ‘सड़क 2’ में अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर,पूजा भट्ट और संजय कपूर दिखाई देंगे।


Download Android App
Download iOS App



