जैसे ही मुंबई में बारिश शुरू होती है तो यहां पर जल भराव की परेशानी सबसे पहले होती है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में हो रही भारी बारिश से आम लोग ही नहीं बल्कि खास लोग भी काफी ज्यादा परेशान हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानी साझा कर रहे हैं। इसमें बॉलीवुड के महानायक,ट्विंकल खन्ना से लेकर कई टीवी एक्टर तक शामिल हैं।

-अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के बिग बी ने एक मीमी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है जलसा होते हुए। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने जो मीम शेयर किया है उसमें वह जीनत अमान के साथ नाव में बैठे हैं और कह रहे हैं-भइया गोरेगांव लेना।

-सोनम कपूर
अभिनेत्री सोनम कपूर ने मुंबई पुलिस और बिएमसी को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कोई मुझे बताएगा कि एयरपोर्ट खुला है या नहीं। वहीं बीती रात अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह एयरपोर्ट पर फंस गई। इसकी जानकारी रकुल ने सोनम के ट्वीट पर कमेंट करके दी है।


-ट्विंकल खन्ना
मुंबई में मानसून आते ही अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना,बेटी नितारा के साथ लंदन के लिए निकले। बीती रात उन्हें मुंबई से निकलते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लेकिन बारिश की वजह से उनका प्लान फ्लॉप हो गया। लेकिन इसमें मजे की बात ये हुई जब घर लौटकर ट्विंकल खन्ना ने मजेदार ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया कल रात कैप्टन ने विमान की कमान बेहतरीन ढंग से संभाली रनवे पर बाढ़ आ गई और विमान के पहिए फिसल रहे थे इसलिए हमें घर वापस आना पड़ा।

-क्रिस्टल डीसूजा
वहीं अभिनेत्री क्रिस्टल डीसूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया है कि कैसे वह पानी में फंस गई थीं। फिर उनकी मदद करण पटेल ने की और उन्हें वहां से निकाला।
क्रिस्टल ने अपनी इस वीडियो में लिखा है बाढ़ में हम काफी देर तक रोड़ पर फंसे रहे। उसके बाद हमने करण को कॉल की क्योंकि वो पास में ही रहते हैं। उनके पास एसयूवी है।

वो हमें लेने के लिए तभी आ गए। दुर्भाग्य से उनकी गाड़ी को नुकसान हुआ है। बतातें चलें मुंबई की भारी बारिश की वजह से आम जनता को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स को भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



