वैसे कहने को तो बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बहुत पुराना रहा है। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों का क्रिकेटर के साथ रिलेशन भी रहा है। जैसे अनुष्का और विराट की जोड़ी,जो हमेशा ही अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। विराट इस समय भारतीय टीम के कप्तान है। लेकिन अब ऐसा लगने लगा है जैसे की धोनी का दौर अब खत्म हो चूका है। और अब धोनी खिलाडी के तौर पर अब टीम के लिए बहुमूल्य है। अपने कैरियर में भी धोनी का नाम कई बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जुड चूका है।
अपनी ग्लैमर अदा से काफी लोकप्रिय होने वाली राय लक्ष्मी भारत के पूर्व कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ बहुत बार डेट पर जा चुकी हैं और इन दोनों के बिच अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा था।
यह अभिनेत्री हाल ही में जूली 2 के ट्रेलर में नजर आई। जी हां यह कोई और नहीं बल्कि राय लक्ष्मी है। जूली 2 में इस अभिनेत्री का किरदार बहुत बोल्ड है। जो इस फिल्म के ट्रेलर में भी साफ नजर आ रहा है। राय लक्ष्मी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। बता दें की यह फिल्म 2004 में आई थी, लेकिन वहीं जूली का सीक्वेल है जूली2।
बता दें की लक्ष्मी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। लक्ष्मी राय अभी तक 50 से भी ज्यादा साउथ इंडियन फिल्मों में नजर आ चुकी है। सोनाक्षी सिंहा की फिल्म अकीरा में भी लक्ष्मी राय नजर आई। लक्ष्मी खुद अपने और धोनी के रिश्ते का खुलासा कर चुकी है उनका कहना है कि मैं उस टीम की ब्रांड ऐंबैसडर थी जिसमें धोनी खेल रहे थे और एक साल से कुछ कम समय तक हम रिलेशनशिप में थे।
हम न तो कभी एक-दूसरे के प्रति कमिटेड हुए और न कभी हमने आपस में शादी करने पर विचार किया इसलिए पता नहीं क्यों लोग हमारे बारे में बात करते हैं। जब हमें लगा कि हमारी रिलेशनशिप नहीं चल सकती तो हम अलग हो गए। कि मैं टीम की ब्रांड अम्बेसडर थी। इसी वक्त हम दोनों के बीच नजदीकियां बड़ी और हम दोनों एक साल तक साथ रहे। 2008 के आईपीएल के समय दोनों के अफेयर की खबरे बहुत तेजी से फैली थी।