BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

शकीरा संग निक को बेली डांस करता देख प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस रोक नहीं पा रहे हंसी

भले ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से अब हॉलीवुड का रुख कर लिया है लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है। एक्ट्रेस अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने पति निक जोनस का एक मजेदार वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसे देखकर वह खुद अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए देसी गर्ल ने एक नोट भी लिखा है।

प्रियंका के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में वह शकीरा के साथ बेली डांस कर रहे हैं। पॉप स्टार शकीरा ने निक को बेली रोल स्टेप करने की चुनौती दी है, जिस पर निक इसे स्वीकार कर लेते हैं। वीडियो में शकीरा निक जोनस को कुछ स्टेप्स सिखाने की कोशिश करती हैं। निक शकीरा को कॉपी भी करते हैं, लेकिन वह इसमें विफल रहते हैं।

जिसके बाद निक कहते हैं कि देखो मेरा शरीर यह नहीं कर रहा है। इस पर वहां शो में मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। निक ने इस वीडियो को में शकीरा कह रही हैं कि वो निक के डांस को देखने के लिए पैसे भी देने के लिए तैयार हैं। निक और शकीरा का यह वीडियो काफी फनी है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है।

ऐसे में निक की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पति निक का यह फनी वीडियो शेयर किया है इसी के साथ स्माइली और हार्ट इमोजी शेयर करते हुए लिखा, 'तुम्हारी कोशिश के लिए तुम्हें A ग्रेड मिलेगा बेबी।' देसी गर्ल भी अपने पति का बेली डांस देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं।

बता दें कि इसी साल निक और प्रियंका के घर बेटी ने जन्म लिया है। दोनों सरोगेसी की मदद से माता-पिता बने हैं। हाल ही में फादर्स डे पर अभिनेत्री ने निक और अपनी बेटी मालती मैरी की क्यूट पैरों की झलक फैंस के साथ शेयर की थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।